-1776346033931.webp)
Aries Weekly Horoscope: मेष राशि की महिलाओं के लिए अप्रैल का यह आखिरी सप्ताह धन की बचत करने और अपने रुतबे को बढ़ाने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत 20 अप्रैल को आपके धन और परिवार के घर में चंद्रमा के होने से होगी, जो आपकी तिजोरी में अचानक बड़ी बरकत लाएगा। 21 और 22 अप्रैल को चंद्रमा आपके पराक्रम और छोटी यात्रा के घर में रहेंगे, जिससे आप अपनी मीठी बातों से दुनिया जीत लेंगी। 23 और 24 अप्रैल को चंद्रमा आपके सुख और माता के घर में गोचर करेंगे, जहाँ आपको मानसिक शांति और घर का गजब का सुकून मिलेगा। सप्ताह के अंत में, 25 और 26 अप्रैल को चंद्रमा सिंह राशि यानी आपके बुद्धि और प्रेम के घर में रहेंगे, जो वीकेंड पर आपके लिए कोई बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आएंगे। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मेष राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……
प्रेम की दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं को 20 अप्रैल को परिवार और ससुराल वालों के साथ बहुत प्यारा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी। 21 और 22 अप्रैल को आप पति के साथ किसी शार्ट ट्रिप या पास के मंदिर के दर्शन के लिए जा सकती हैं। 23 और 24 अप्रैल को घर में कोई मांगलिक चर्चा या मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। हफ्ते का सबसे रोमांटिक समय 25 और 26 अप्रैल को आएगा! इन दो दिनों में पति का भरपूर प्यार मिलेगा और आप अपने बच्चों के साथ भी बहुत अच्छा वक्त बिताएंगी। जो महिलाएंसिंगल हैं, उनके लिए 25 अप्रैल का दिन किसी वरदान से कम नहीं है। आपके किसी पुराने दोस्त या जान-पहचान वाले के जरिए कोई बहुत ही प्यारा और समझदार रिश्ता आपके जीवन में आ सकता है।
उपाय: मंगलवार के दिन एक ताजे लाल गुलाब को अपने बेडरूम के उत्तर-पूर्व कोने में कांच के गिलास में सजाकर रखें।
करियर की दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं को 20 अप्रैल को अपनी बातों के दम पर बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। 21 और 22 अप्रैल को ऑफिस में आप इतनी एनर्जेटिक रहेंगी कि आपके काम की स्पीड देखकर बॉस हैरान रह जाएंगे। आपके सहकर्मी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। 23 और 24 अप्रैल को जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम या बुटीक/पार्लर चलाती हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर या ग्राहक मिल सकता है। 25 और 26 अप्रैल को आपके नए और शानदार आइडियाज की वजह से आपको भविष्य के किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। जो महिलाएं नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सप्ताह के अंत में अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: ऑफिस या अपने काम की टेबल पर एक छोटा सा लाल रुमा ल रखें।

इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
आर्थिक दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं को 20 अप्रैल को कहीं फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। 21 और 22 अप्रैल को आपकी मेहनत का पूरा फल आपको आर्थिक लाभ के रूप में मिलेगा। 23 और 24 अप्रैल को आप अपने घर की सजावट, फर्नीचर या रसोई के किसी कीमती सामान पर थोड़ा पैसा खर्च कर सकती हैं 25 और 26 अप्रैल इन दो दिनों में शेयर मार्केट, पुरानी पॉलिसी या अपनी किसी समझदारी भरी बचत से आपको अचानक बड़ा फायदा होने के योग हैं।
उपाय: मंगलवार के दिन एक छोटे से लाल कपड़े में 5 साबुत बताशे और एक तांबे का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें।
स्वास्थ्य के हिसाब से मेष राशि की महिलाओं को 20 अप्रैल को गले और दांतों का थोड़ा ध्यान रखना होगा, ज्यादा ठंडी चीजों से बचें। 21 से 24 अप्रैल तक आप एकदम फिट, ऊर्जावान और फुर्तीली महसूस करेंगी। पुरानी कोई थकान या शरीर का दर्द इन दिनों में एकदम गायब हो जाएगा। 25 और 26 अप्रैल को आपको अपने खान-पान पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा, क्योंकि बाहर का तला-भुना खाने से पेट में भारीपन या गैस की समस्या हो सकती है। कुल मिलाकर यह हफ्ता सेहत के मामले में आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
उपाय: रोज सुबह खाली पेट एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाकर थोड़ा गुनगुना पानी पिएं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।