
Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आत्ममंथन, निर्णय और विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने का है। 20 अप्रैल को सप्ताह की शुरुआत थोड़ी व्यस्तता के साथ होगी। आप कई काम एक साथ संभालने की कोशिश करेंगी, लेकिन बिखराव से बचना जरूरी है। 21 अप्रैल को कोई पुराना रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है या पहले किया गया प्रयास अब परिणाम देना शुरू करेगा। 22 अप्रैल को परिवार में किसी बड़े सदस्य से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। 23 अप्रैल का दिन खास रहेगा कार्यस्थल या व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है जो आगे की दिशा तय करेगा। 24 और 25 अप्रैल को सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे, नई पहचान बनेगी और आपकी वाणी का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई देगा। 26 अप्रैल को भाग्य का साथ मिलेगा और मन में आत्मविश्वास की मजबूती महसूस होगी। यह सप्ताह आपको सिखाएगा कि जल्दबाजी नहीं, बल्कि स्ट्रेटेजी ही असली ताकत है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह धनु राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल
प्रेम के मामले में धनु राशि का यह सप्ताह सच्चाई और स्पष्टता की मांग करेगा। 20 अप्रैल को रिश्ते में दूरी या व्यस्तता के कारण हल्की नाराजगी हो सकती है। 21 अप्रैल को संवाद से स्थिति सुधरेगी। 22 अप्रैल को आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। 23 और 24 अप्रैल का समय रोमांटिक रहेगा पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। 25 अप्रैल को परिवार की सहमति या समर्थन मिलने से रिश्ता मजबूत होगा। 26 अप्रैल को भावनात्मक संतुलन लौटेगा और आप अपने साथी के साथ गहरी समझ महसूस करेंगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए 23 और 26 अप्रैल को नया प्रस्ताव या किसी दूर स्थान से रिश्ता जुड़ने का संकेत है।
उपाय: गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल अर्पित करें और ॐ बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें।
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह मेहनत की असली परीक्षा लेगा। 20 अप्रैल को पेंडिंग वर्क का दबाव रहेगा। 21 अप्रैल को किसी वरिष्ठ से प्रशंसा या पॉजिटिव संकेत मिल सकता है। 22 अप्रैल को टीम वर्क जरूरी रहेगा अकेले चलने की जिद नुकसान दे सकती है। 23 अप्रैल को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या ट्रांसफर से जुड़ी चर्चा संभव है। 24 और 25 अप्रैल को आपकी पप्लानिंग और स्ट्रेटेजी रंग लाएगी। जो महिलाएं व्यापार में हैं, उन्हें 23 और 25 अप्रैल को बड़ा ऑर्डर या नई डील मिल सकती है। 26 अप्रैल को सप्ताह भर की मेहनत का परिणाम स्पष्ट दिखेगा।
उपाय: बुधवार को हरी सब्जी या हरा कपड़ा किसी जरूरतमंद को दान करें और कार्य शुरू करने से पहले हल्दी का तिलक लगाएं।

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह सतर्कता और संतुलन का है। 20 और 21 अप्रैल को अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। 22 अप्रैल को इन्वेस्ट से जुड़ी नई योजना सामने आएगी, लेकिन बिना जांचे-परखे निर्णय न लें। 23 अप्रैल को अचानक धन लाभ या रुकी हुई पेमेंट मिलने का संकेत है। 24 और 25 अप्रैल को घरेलू खर्च बढ़ेगा, विशेषकर बच्चों या यात्रा से जुड़ा। 26 अप्रैल को आर्थिक स्थिति स्थिर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: रविवार की सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और सूर्य को अर्घ्य दें।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही महंगी पड़ सकती है। 20 अप्रैल को थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है। 21 और 22 अप्रैल को मानसिक तनाव बढ़ सकता है, योग और ध्यान से राहत मिलेगी। 23 और 24 अप्रैल को ऊर्जा में सुधार होगा और आप सक्रिय महसूस करेंगी। 25 अप्रैल को पेट या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, बाहर का भारी भोजन टालें। 26 अप्रैल को मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।
उपाय: रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर पिएं और सप्ताह में एक दिन मीठा त्याग करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।