(ganesh chaturthi) हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाने की परंपरा है। यह पर्व पूरे देशभर में 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस दिन विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व विशेषकर महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। जिन्हें बुद्धि, सौभाग्य और समृद्धि का देवता कहा जाता है। वहीं भगवान गणेश को हर जगह अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। जिसमें गजानन, बप्पा, ध्रूमकेतु, एकदंत, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक, गणपति आदि शामिल है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश कैलाश पर्वत से आकर धरती पर रहते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। अब ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन कई तरह के भोग लगाएं जाते है, लेकिन अपनी राशि के हिसाब से भोग लगाने से व्यक्ति को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है।
मेष राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) को बूंदी का लड्डू भोग लगाएं। इससे व्यक्ति के जीवन में मिठास बनी रहती है और उसके जीवन में कभी किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती है। भोग लगाने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि मुषक को भी भोग जरूर लगाएं। उनकी बिना पूजा का फल नहीं मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की मुर्ति इस दिशा में रखें, सभी विध्न हो सकते हैं दूर
मेष राशि के जातक भगवान गणेश के वक्रतुण्य रूप की पूजा करें और उन्हें बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे बुद्धि, सुख औऱ समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और सभी मनोकामना भी पूरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - गणपति बप्पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना
मेष राशि के जातक मोदक का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि मोदक भगवान गणेश का सबसे प्रिय मिठाई है। इसे भोग लगाने से बप्पा बेहद प्रसन्न होते हैं और इससे शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है।
मेष राशि के जातक गुड़ का भोग लगाएं। क्योंकि मेष राशि के स्वामी मंगल (मंगल दोष उपाय) हैं और मंगल ग्रह को शांत करने के लिए गुड़ सबसे कारगर माना जाता है। साथ ही यह भगवान गणेश को भी बेहद प्रिय है। इससे व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
गणेश चतुर्थी के दिन मेष राशि के जातक भगवान गणेश को इन चीजों का भोग लगाएं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।