
Aries Horoscope Today, 9 November 2025: आज कृष्ण पंचमी है और आसमान में चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। यह खगोलीय बदलाव भावनाओं की परतें खोल सकता है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो रिश्तों, करियर या स्वास्थ्य से जुड़े सवालों के बीच उलझी हुई हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मेष राशि का आज का राशिफल?
मेष राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर थोड़ा असहज महसूस कर सकती हैं। खासकर यदि आप शादीशुदा हैं, तो पति से छोटे-छोटे मुद्दों पर टकराव हो सकता है, संभव है कि बात पुराने वादों या घरेलू जिम्मेदारियों तक जा पहुंचे। कुछ महिलाएं ससुराल पक्ष से जुड़ी उलझनों में खुद को अकेला महसूस करेंगी। वहीं जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज का दिन पूर्व परिचित किसी व्यक्ति से दोबारा जुड़ने की स्थिति ला सकता है। लेकिन यह जुड़ाव स्थायी होगा या भ्रम, इस पर अभी स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता।
उपाय: घर में बनी ताज़ा तुलसी की चाय अपने पार्टनर के साथ साझा करें। विवादों की धार कम होगी।
मेष राशि की महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर आज का दिन सतर्कता मांगता है। नौकरी की तलाश में जुटी महिलाएं आज किसी पुराने संपर्क से जुड़ी सूचना पाकर आगे बढ़ सकती हैं। इंटरव्यू के लिए अच्छा दिन नहीं है, पर आवेदन भेजना लाभ देगा। नौकरी कर रही महिलाएं सहयोगियों की बातों को लेकर थोड़ी चिढ़न महसूस करेंगी, खासकर जब काम का श्रेय कोई और ले जाए। व्यापार कर रही महिलाएं निवेश को लेकर भ्रमित होंगी, किसी भी नए सौदे में आज हाथ डालना सही नहीं होगा।
उपाय: ऑफिस या दुकान में सफेद रंग की कोई छोटी वस्तु रखें, मनोस्थिति स्थिर रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व

मेष राशि की महिलाओं के लिए आज खर्चों पर लगाम लगाना चुनौतीपूर्ण होगा। घर की मरम्मत, बच्चों की ज़रूरतों या किसी रिश्तेदार की मदद में अचानक खर्चा आ सकता है। जिन महिलाओं ने हाल ही में कोई उधार लिया है, उन्हें भुगतान में रुकावट की स्थिति महसूस हो सकती है। निवेश को लेकर मन अस्थिर रहेगा, sस्टॉक मार्केट या डिजिटल करेंसी से जुड़ी महिलाओं को आज कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। बैंक संबंधी काम दोपहर के बाद न करें, गड़बड़ी की आशंका है।
उपाय: एक मुट्ठी चावल लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।
मेष राशि की महिलाओं को आज आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है. जलन, लालिमा या धुंधलापन। बहुत संभव है कि देर रात तक जागने की आदत इसका कारण हो। जिनका काम लगातार स्क्रीन के सामने होता है, वे आंखों पर ठंडे पानी के छींटे दिन में दो बार ज़रूर दें। दोपहर में मौसंबी या बेल का रस पीना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: स्नान के पानी में थोड़ा गुलाबजल मिलाएं, इससे सिर और आंखों को राहत मिलेगी।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।