
Aries Horoscope Today, 9 January 2026: 9 जनवरी 2026 का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए मानसिक शांति और संतुलन लाने वाला है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। साथ ही आज शोभन योग का प्रभाव रहेगा, जो आपके कार्यों में शुभता लाएगा। कल की भागदौड़ के बाद आज का दिन थोड़ा रूककर प्लानिंग बनाने का है। आज आपकी वाणी में ऐसा प्रभाव रहेगा, जिससे आप के बिगड़े गड़े हुए काम भी बन सकते हैं। आज भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा, लेकिन बाकी आप[को मेहनत करनी होगी । आज परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है।
प्रेम जीवन की बात करें तो आज मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सुकून भरा रहेगा। कल अगर कोई तनाव हुआ था, तो आज उसे प्यार से सुलझाने का बेहतरीन मौका है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे और आज आपका कहीं बाहर घूमने या डिनर का प्लान बन सकता है। सिंगल महिलाओं को आज सोशल मीडिया या किसी सामाजिक समारोह के माध्यम से कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है। आज आपको भावनाओं को व्यक्त करने में बिलकुल भी संकोच नहीं करना चाहिए ।
उपाय – भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें या ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
कार्यक्षेत्र में आज मेष राशि की महिलाओं को आज अपने काम पर फोकस करना चाहिए आज के दिन आपको स्मार्ट वर्क पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आज मेहनत से ज्यादा आपकी प्लानिंग कार्यस्थल में काम आएगी। अगर आप किसी प्रोजेक्ट को लीड कर रही हैं, तो आज आपका अपनी टीम के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। जो महिलाएं क्रिएटिव फील्ड या मीडिया से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष अचीवमेंट वाला हो सकता है। बॉस या सीनियर्स से आज आपका अपने कार्य में प्रशंसा मिल सकती है।
उपाय – घर से निकलते समय मस्तक पर लाल चंदन या रोली का तिलक लगाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामले पर आज मेष राशि की महिलाओं का दिन स्थिरता लेकर आया है। आज धन का प्रवाह बना रहेगा लेकिन आज आपको भावना में बहकर खर्चा करने से बचना होगा। आज घर की सजावट या कपड़ों पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन सामान्य है, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर ही आज विचार करें।
उपाय – शक्कर मिला हुआ आटा चींटियों को खिलाएं।
सेहत के मामले से आज मेष राशि की महिलाओं को अपनी पीठ और कमर का विशेष ध्यान रखना होगा। लगातार बैठकर काम करने से मसल्स में खिंचाव आ सकता है। आज आपको मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए, अन्यथा पेट से जुड़ी जलन आपको परेशान कर सकती है। मानसिक रूप से आज आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगी।
उपाय – सुबह उठकर तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।