
Aries Horoscope Today, 18 January 2026: 18 जनवरी 2026, रविवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए आत्म-चिंतन और बड़ी सफलता का है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास की पवित्र मौनी अमावस्या है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज आपके 10वें भाव में सूर्य, उच्च के मंगल और चंद्रमा एक साथ मौजूद हैं। आज अमावस्या होने के कारण चंद्रमा कमजोर है, लेकिन आपके राशि स्वामी मंगल उच्च होकर सूर्य के साथ दिग्बली अवस्था में हैं। इसके प्रभावसे आज आपका मन थोड़ा शांत या इंट्रोवर्ट रह सकता है, लेकिन आज आपके काम करने की क्षमता और करियर में आपका प्रभाव अल्टीमेट पर होगा। आज का दिन बातें कम और काम ज्यादा करने का है।
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए गंभीरता और वाला रहेगा। अमावस्या का चंद्रमा भावनाओं में थोड़ा सूखापन ला सकता है, जिससे आप अपने पार्टनर से कटी-कटी महसूस कर सकती हैं। 10वें भाव में सूर्य और मंगल की युति आपके अंदर ईगो बढ़ा सकती है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति पर गुस्सा होने से बचना चाहिए, वरना रविवार की छुट्टी का माहौल खराब हो सकता है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन नए रिश्ते की शुरुआत के बजाय खुद को समझने का है। आज मौन रहना ही अच्छा है रिश्तो के लिए।
करियर के मामलों में मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राजयोग समान है। आज रविवार है, लेकिन ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आप मानसिक रूप से काम में जुटी रहेंगी। 10वें भाव में उच्च का मंगल और सूर्य आपको अद्भुत लीडरशिप दे रहे हैं। अगर आप सरकारी नौकरी, राजनीति या मैनेजमेंट से जुड़ी हैं, तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी या मान-सम्मान मिल सकता है। आज आपके द्वारा बनाई गई प्लानिंग्स भविष्य में बहुत शुभ होंगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए स्टेबिलिटी का दिन है। 10वें भाव के मजबूत ग्रह आपकी इनकम और स्टेटस को बढ़ा रहे हैं। आज पिता या गवर्मेण्ट्स की तरफ से धन लाभ होने के योग हैं। अमावस्या होने के कारण आज किसी भी तरह का नया इन्वेस्टमेंट करने से बचें, क्योंकि चंद्रमा कमजोर होने से निर्णय गलत हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्यों या किसी तीर्थ स्थल पर दान-पुण्य में धन खर्च करेंगी।
इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम
सेहत के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को एसिडिटी और घुटनों का ध्यान रखना होगा। मकर राशि घुटनों का प्रतिनिधित्व करती है और वहां मंगल-सूर्य की गर्मी है। आज ज्यादा भागदौड़ करने से जोड़ों में दर्द हो सकता है। साथ ही, अमावस्या का प्रभाव मानसिक भारीपन या बेचैनी दे सकता है। आज आपको सूर्य की रोशनी में कुछ देर बैठना चाहिए, यह आपके लिए दवा का काम करेगा।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।