
Kumbh Dainik Rashifal, 03 April 2026: आज चंद्रमा तुला राशि में है, जो आपकी राशि से नवम भाव में स्थित है। नवम भाव भाग्य, धर्म, गुरु, लंबी यात्रा और जीवन की दिशा का प्रतिनिधित्व करता है। आज सिर्फ मेहनत नहीं, आपकी सोच और दृष्टिकोण भी रिज़ल्ट तय करेंगे। अगर आप अटकी हुई स्थिति में हैं, तो आज आपको संकेत मिल सकते हैं कि किस दिशा में जाना है। आज आपको अपनी ज़िद्द छोड़ना चाहिए । अपनी पुरानी मान्यताओं को पकड़े रहना आज नुकसान दे सकता है।
प्रेम जीवन में आज गंभीर बातचीत का समय है। अगर रिश्ता सिर्फ टाइम पास मोड में चल रहा है तो आज उसकी असलियत सामने आ सकती है। पति-पत्नी के बीच भविष्य, बच्चों या घर बदलने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। निर्णय जल्दबाजी में न लें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए किसी दूर स्थान या अलग संस्कृति के व्यक्ति से संपर्क बन सकता है। आकर्षण होगा, लेकिन भरोसा धीरे-धीरे बनाएं।
उपाय: सुबह किसी बुजुर्ग या गुरु तुल्य व्यक्ति का आशीर्वाद लें और उन्हें सफेद मिठाई भेंट करें।
करियर में आज आपको नया नजरिया अपनाने की जरूरत पड़ेगी। अगर आप लंबे समय से एक ही तरीके से काम कर रही हैं और रिजल्ट नहीं मिल रहा, तो आज आपको काम करने का तरीका बदलना होगा। विदेश, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या शिक्षा से जुड़े काम में प्रगति के संकेत हैं। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी, लेकिन आपको अपने तर्क मजबूत रखने होंगे। सिर्फ आइडिया देना काफी नहीं है, उसके पीछे लॉजिक भी चाहिए। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज लंबी दूरी से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है। कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें ध्यान से पढ़ें।
उपाय: कार्यस्थल पर अपनी टेबल के पूर्व दिशा में छोटा सा क्रिस्टल या कांच का साफ बाउल रखें।

पैसों के मामले में आज भाग्य का साथ मिल सकता है, लेकिन आज किसी पर अंधा विश्वास न करें। अगर कहीं से अचानक लाभ का मौका दिखे तो पहले जांचें। विदेश से जुड़ा लेन-देन या ऑनलाइन पेमेंट सावधानी से करें। अगर आप किसी कानूनी या डॉक्यूमेंट से जुड़ा आर्थिक काम कर रही हैं तो उसे आज पूरा करना लाभकारी रहेगा।
उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर नीले या सफेद फूल अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो आज जांघों, कमर और पाचन तंत्र का ध्यान रखें। बाहर का ज्यादा मसालेदार खाना नुकसान कर सकता है। मानसिक रूप से आज आप दार्शनिक मूड में रह सकती हैं आज आप बहुत सोचेंगी, विश्लेषण करेंगी। ध्यान रखें कि ओवरथिंकिंग से सिरदर्द हो सकता है।
उपाय: नहाने के पानी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।