कुछ महिलाएं अपने घरों को हर हफ्ते तो कुछ हर 15 दिनों में साफ करना पसंद करती हैं, जबकि कुछ रोजाना थोड़ा-थोड़ा करके साफ करती हैं। लेकिन सफाई का समय निर्धारित होने के बावजूद कुछ चीजों और जगहों को हम आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कीबोर्ड, सिंक और स्टीयरिंग व्हील आदि जैसी जगहों की रोजाना सफाई न करने से बैक्टीरिया इकट्ठे हो जाते हैं जो आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आपको यह बताने में मदद करने के लिए कि वास्तव में किन चीजों की सफाई आपको रोजाना करनी चाहिए, हम आपके लिए उन चीजों की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपके ध्यान को सबसे अधिक आकर्षित करती हैंं।
हेल्दी रहने के लिए इन 10 चीजों की रोजाना सफाई है बेहद जरूरी, नहीं होंगी बीमार
- Pooja Sinha
- Editorial
- Updated - 21 Aug 2020, 17:08 IST
1 शावर
आपके शावर से लगातार पानी बहता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह खुद की सफाई कर लेता है। अगर इसकी रोजाना अच्छे से सफाई नहीं की जाती है तो इसमें बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और अगर आप इसमें नहाते समय सांस लेते हैं, तो यह फेफड़ों में संक्रमण के मुख्य कारणों में से एक बनता है।
10 मेकअप ब्रश और स्पंज
अगर आप लंबे समय तक एक ही मेकअप ब्रश का उपयोग करती हैं तो इसमें सभी प्रकार के गंदे बैक्टीरिया और कीटाणु हो सकते हैं जो आपके चेहरे पर आसानी से मिल सकते हैं। इसलिए प्रत्येक उपयोग के बाद गर्म साबुन के पानी से अपने मेकअप ब्रश और स्पंज को साफ करना बहुत जरूरी होता है। क्या आप रोजाना इन जगहों और चीजों को साफ करती हैं? अगर नहीं, तो अब आप अपनी सफाई दिनचर्या में इसे भी शामिल करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
2 अंगूठी
अगर आप रोजाना अंगूठी पहनती हैं या अगर आप अपनी शादी की अंगूठी कभी नहीं उतारती हैं तो इसकी सफाई को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहतर है। अध्ययन में पाया गया है कि अंगूठी पहनने वाली महिलाओं के हाथों में अंगूठी न पहनने वाली की तुलना में अधिक बैक्टीरिया होते हैं।
3 दरवाज़े के हैंडल
अगर कोई ऐसी चीज है जिसे हम अपने गंदे हाथों से छूते हैं तो यह हमारे दरवाजे के हैंडल्स हैं। इसमें मौजूद लाखों सूक्ष्मजीव हमारे हाथों में आकर स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।
4 स्टीयरिंग व्हील
कार का अंदरूनी हिस्सा हानिकारक बैक्टीरिया का एक बड़ा स्रोत है इसलिए रोजाना इसे साफ करना चाहिए। लेकिन अगर आप अपनी कार को रोजाना साफ नहीं कर पाती हैं तो इसे छूने से पहले अपने स्टीयरिंग व्हील को कम से कम साफ करना बेहतर होता है।
5 लाइट स्विच
जब भी हम अपने घर की सफाई करते हैं तो लाइट स्विच अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये एक ऐसी जगह है जहां कीटाणु और बैक्टीरिया छिपना पसंद करते हैं। यह साबित करने के लिए अध्ययन में पाया गया है कि होटल के कमरों के स्विचिस सबसे ज्यादा गंदगी वाले स्थानों में से एक हैं।
6 कीबोर्ड
रोजाना हम घंटों अपने कंप्यूटर और कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसे अक्सर छूने के कारण यह कई तरह के बैक्टीरिया के पनपने का स्रोत बनता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि सिर्फ एंटी-बैक्टीरियल गीले साफ कपड़े से इसकी सफाई करके आप बैक्टीरिया को कम कर सकती हैं।
7 रिमोट कंट्रोल
एक और वस्तु जिसे हम प्रतिदिन स्पर्श करते हैं, वह हमारा रिमोट कंट्रोल है। शोधकर्ताओं ने पहले ही इस घरेलू सामान पर खमीर, मोल्ड और बैक्टीरिया पाए हैं, इसलिए रोजाना दिन के अंत में कुछ समय निकालकर इसे साफ करना बेहतर रहता है।
8 बाथरूम सिंक
हम अपने हाथ धोते हैं और रोजाना एक से अधिक बार अपने दांतों को ब्रश करते हैं, इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि बाथरूम सिंक लगातार गंदा होता है। यह 50,000 से अधिक बैक्टीरिया का घर है। रोजाना एक एंटी-बैक्टीरियल सेल्यूशन के साथ सफाई करने से आप इन्हें आसानी से मार सकती हैं।
9 चाबियां
चाबियों को भी बैक्टीरिया का गढ़ माना जाता है। लेकिन देखा गया है कि हम कभी भी अपनी चाबियों को साफ नहीं करते हैं, हमेशा उन्हें गंदे हाथों से छूते हैं, जेब में रखते हैं और अक्सर उन्हें जमीन पर गिरा देते हैं। नतीजतन, हम अपनी चाबियां के साथ घर में संक्रामक बैक्टीरिया की एक अविश्वसनीय मात्रा लाते हैं। इसलिए एंटीसेप्टिक वाइप्स से उन्हें साफ करना बहुत जरूरी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।