कहने को ट्रांसजेंडर को सारे अधिकार दिए जाने लगे हैं, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं कुछ समस्साएं ऐसी भी हैं जो आज भी उन्हें झेलनी पड़ती हैं। उन्हीं कुछ समस्याओं के बारे में हरजिंदगी की चीफ सब एडिटर श्रुति दीक्षित ने मित्र एनजीओ में जाकर जानने की कोशिश की है। आइए, जानते हैं वो समस्याएं क्या हैं -
सेक्स वर्कर
अगर रात में ट्रांसजेंडर तैयार होकर निकलते हैं, तो उन्हें सेक्स वर्कर समझ लिया जाता है, इसलिए वो लोग हमेशा ग्रुप में ही निकलते हैं।
भीख मांगने वाले
ट्रांसजेंडर के घर से बाहर निकलने पर उन्हें भीख मांगने वाले समझ लिया जाता है। ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए इस तरह की सोच बनाना गलत है।
घर की दिक्कत
ट्रांस कम्युनिटी को घर ढूंढने में भी काफी दिक्कतें आती हैं। लोग उन्हें देखकर दरवाजा बंद कर लेते हैं या फिर उन्हें घर नहीं देते हैं।
पढ़ाई-लिखाई में भेदभाव
ज्यादातर ट्रांसजेंडर पढ़ना चाहते हैं, तो उन्हें पढ़ने नहीं दिया जाता है। उनकी एजुकेशन को महत्व नहीं दिया जाता है।
बाथरूम की समस्या
ट्रांजिशन फेज तक उन्हें पीरियड्स होते हैं, तो उन्हें पुरुषों का बाथरूम इस्तेमाल करना पड़ता है। यहां तक की उन्हें पैड की सुविधा भी नहीं होती है।
पहचान पत्र में समस्या
ट्रांसिशन के दौरान पहचान बदल जाती है। ऐसे में नौकरी के समय उनके पास आधार कार्ड या आइडेंटिटी कार्ड भी नहीं होता।
नहीं मिलती इज्जत
ट्रांसजेंडर की जिंदगी में ऐसा कई बार होता है, जब उनके साथ बहुत ही बुरा सुलूक किया जाता है। उन्हें अपने हक की इज्जत भी नहीं मिलती है।
ट्रांसजेंडर को इन समस्याओं के अलावा भी कई तरह की प्रॉब्लम्स झेलनी पड़ती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।