करवा चौथ का व्रत टूट जाए तो क्या करना चाहिए?


Preeti Sharma
19-10-2024, 11:30 IST
gbsfwqac.top

    करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आइए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि करवा चौथ का व्रत बीच में टूटने पर क्या करना चाहिए?

Image Credit : canva

करवा चौथ 2024

    सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दौरान महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा की पूजा करने के बाद पारण करती हैं।

Image Credit : canva

करवा चौथ कब है?

    पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा पाठ करती हैं।

Image Credit : canva

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा।

Image Credit : canva

व्रत टूटने पर क्या करें?

    कई बार किसी कारणवश करवा चौथ का व्रत टूट जाता है। ऐसे में महिलाओं को खबराना नहीं चाहिए। कई उपाय करके व्रत को दोबारा शुरू कर सकती हैं।

Image Credit : herzindagi

देवी-देवताओं से क्षमा मांगें

    करवा चौथ का व्रत बीच में टूटने पर देवी-देवताओं से क्षमा मांगना चाहिए। इसके बाद व्रत का संकल्प क्षमा याचना मंत्र का 51 बार जाप करके जल छोड़ें।

Image Credit : herzindagi

क्षमा याचना मंत्र

    व्रत टूटने के बाद पुन: व्रत को शुरू करने से पहले आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्, पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर मंत्र का जाप करना चाहिए। पूजा करने के बाद जल को चंद्रमा को अर्पित कर दें।

Image Credit : herzindagi

चंद्रमा को अर्घ्य दें

    करवा चौथ की पूजा के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके अलावा, पति के हाथ से जल पीना चाहिए। ऐसा करने से व्रत का पूजा फल मिलता है।

Image Credit : herzindagi

इन चीजों का दान करें

    करवा चौथ की पूजा पूरी होने के बाद दान जरूर करें। इस दौरान लाल सिंदूर, इत्र, केसर और चने की दाल आदि का दान करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन मधुर होता है।

Image Credit : herzindagi

    व्रत के दौरान ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ

Image Credit : herzindagi