वास्तु शास्त्र में घर से गरीबी को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। घर में रखी चीजों का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है। ऐसे में घर में कुछ चीजों को रखने से धन लाभ होता है। आइए जानें-
मोर पंख
शास्त्रों के अनुसार इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा या तिजोरी में रखना चाहिए। इससे पैसों की कमी दूर होती है और धन लाभ भी होता है।
धातु का कछुआ
इसे घर में रखने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके साथ ही इससे कई तरह के कष्टों से भी छुटकारा मिलता है। कछुए का मुंह हमेशा घर की पूर्व दिशा की ओर रखें।
लक्ष्मी माता की तस्वीर
माता लक्ष्मी की कमल पर विराजमान और कलश में सोने के सिक्के गिराते हुए तस्वीर को अपने घर में जरूर लगाएं। ऐसा माना जाता है, इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती।
धातु का हाथी
वास्तु शास्त्र से अनुसार घर में इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। इसे घर में रखना काफी शुभ माना जाता है।
गणेश जी की मूर्ति
घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की पीठ से चिपकी हुई प्रतिमा लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इससे घर की सभी बाधाएं दूर होने लगेंगी।
तुलसी की पौधा
घर के ईशान कोण में तुलसी के पौधे की स्थापना करें और रोजाना उसमें नियमित रूप से जल डालें। इससे घर में धन की कमी नहीं होगी।
आप भी आजमाएं
अगर आप भी चाहती हैं कि आपके घर में कभी भी धन की कमी ना हो, तो इसके लिए हमारे ये बेमिसाल वास्तु टिप्स जरूर ट्राई करें।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com