आज हम आपको पंकज त्रिपाठी की सबसे बेहतरीन फिल्में बताएंगे। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये फिल्में हैं।
गैंग्स ऑफ वासेपुर
इस फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से वह हर किसी का दिल जीत चुके हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था और जीशान कादरी फिल्म के सह-लेखक थे।
मसान
यह फिल्म एक बेहतरीन फिल्म है। मसान यानी श्मशान घाट। हर एक किरदार की अपनी-अपनी कहानी है। हर कोई समाज की बनाई परंपरा और रुढिवाद से लड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ता है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रिचा चड्ढा, विक्की कौशल जैसी कई अन्य कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
द ताशकंद फाइल्स
यह फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु पर आधारित एक कॉन्सपिरेसी थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में श्वेता बसु प्रसाद, नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती के साथ पंकज त्रिपाठी लीड रोल में है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है।
स्त्री
पंकज त्रिपाठी ने केवल इंटेंस रोल नहीं किए हैं, बल्कि उन्हें कई फिल्मों में बेहतरीन कॉमेडी करते हुए देखा गया है। इन्हीं कॉमेडी फिल्मों में से एक है- स्त्री। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी संग पकंज त्रिपाठी लीड रोल में है।
लूडो
यह फिल्म भी पकंज त्रिपाठी की सबसे बेहतरीन फिल्म में से एक है। लीक हुई सेक्स टेप, पैसों से भरे सूटकेस से लेकर दो दर्दनाक मर्डर तक यह फिल्म चार अलग-अलग लोगों को एक-दूसरे से टकराती है। इनमें से एक किरदार पंकज त्रिपाठी का है, जो गुंडा होता है और उसे नर्स से प्यार हो जाता है।
मिमी
यह फिल्म सरोगेसी पर आधारित है। इस फिल्म में कीर्ति सेनन और पकंज त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म में मिमी ऊर्फ कीर्ति सेनन पैसों के बदले दूसरी महिला के बच्चे की मां बनने के लिए राजी हो जाती है। पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में बेहद ही शानदार एक्टिंग की है। उनके सेंस ऑफ ह्यूमर ने इस फिल्म में जान जान डाल दी है।
कागज
फिल्म कागज में पंकज त्रिपाठी और सतीश कौशिक मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें जिसमें भारत लाल नाम का एक व्यक्ति जिंदा होते हुए भी सरकारी कागज में मृत घोषित कर दिया जाता है। खुद को जिंदा साबित करने की लड़ाई और इससे जुड़े संघर्ष को फिल्म में शानदार तरीके से दिखाया गया है।
उम्मीद है कि आपको हमारी ये स्टोरी पसंद आई हो, तो इसी तरह के अन्य स्टोरी को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।