मृत्यु आने से पहले मिलते हैं ये संकेत


Megha Jain
05-01-2024, 10:00 IST
gbsfwqac.top

    जीवन का सबसे बड़ा सत्य मृत्यु है। इसे कोई टाल नहीं सकता है। अगर किसी व्यक्ति का जन्म हुआ है, तो उसका मरण भी तय होता है, लेकिन मृत्यु भी दो तरह की होती है। एक अकाल मृत्यु जिसे ईश्वर का दंड माना जाता है, जिसका समय निश्चित नहीं होता और एक वास्तविक मृत्यु जिसका समय तय होता है। ज्योतिष में मृत्यु आने से पहले के कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है, जिन्हें हम आज ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से जानते हैं -

बदल जाता है स्वाद

    शिव पुराण के अनुसार, मृत्यु के कुछ महीने पहले से ही व्यक्ति की जीभ का सही से काम करना बंद कर देती है। उसे भोजन का स्वाद नहीं मिलता है।

पत्थर का हो जाता है शरीर

    ज्योतिष के अनुसार, जब व्यक्ति को मुंह, जीभ, आंखे, कान और नाक पत्थर के जैसी महसूस होने लगे, तो ये व्यक्ति की जल्दी आने वाली मौत की ओर इशारा होता है।

परछाई न दिखना

    जब किसी व्यक्ति को अपनी परछाई दिखनी बंद हो जाए, तो वो भी मृत्यु के करीब आने का संकेत माना गया है।

धड़ रहित छाया

    जब किसी बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी छाया धड़ के बिना दिखाई देने लगे, तो वह भी व्यक्ति की जल्दी आने वाली मौत का इशारा होता है।

तन का रंग जाता है बदल

    भगवान शिव के अनुसार, जब व्यक्ति के तन का रंग हल्का पीला पड़ने लगे या सफेद हो जाए, तो यह भी इस ओर इशारा करता है कि व्यक्ति की मौत नजदीक है।

नहीं दिखता प्रकाश

    जब किसी व्यक्ति को चांद, सूरज या अग्नि का प्रकाश देखने में परेशानी महसूस होने लगे, तो ये संकेत है कि उसके जीवन के बस कुछ क्षण ही बचे हैं। ये मृत्यु के करीब आने पर होता है।

इंद्रियां नहीं करती काम

    शिव पुराण के अनुसार, जिस व्यक्ति के शरीर की पांचों इंद्रियां सही से काम करना हंद कर दें, तो वह भी मृत्यु आने का संकेत होता है।

    आप भी इन संकेतों के माध्यम से जान सकते हैं कि व्यक्ति की मृत्यु का समय नजदीक है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।