Naagin 7: Ekta Kapoor की नई खूबसूरत नागिन कौन होगी?
Gargi Dwivedi
16-01-2025, 23:23 IST
gbsfwqac.top
टीवी का हिट शो नागिन का हर किसी को बेसबरी से इंतजार रहता है। एकता कपूर के शो का नया सीजन यानी नागिन 7 जल्द ही शुरु होने वाला है। अब तक इस शो के 6 सीजन आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस शो के हर नागिन ने फैंस का खूब इंटरटेंमेंट किया है, चलिए देखते हैं, अब शो की अगली नागिन कौन बनेगी।
कौन बनेगी एकता कपूर की नई नागिन
एकता कपूर अपने शो के लिए नई नागिन की खोज में हैं। ऐसे में आज आपको टीवी की कुछ हिट एक्ट्रेसेस के नाम बताएंगे इस सीरियल में लीड रोल में नजर आ सकती हैं।
प्रियंका
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रियंका चाहर चौधरी का है। बिग बॉस सीजन 16 के बाद से ही प्रियंका का नाम नागिन 7 के लिए सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
जिया शंकर
एकता के शो की नागिन के लिए जिया शंकर का नाम भी चर्चा में है। बता दें कि उन्होंने पहले भी सुपरनैचुरल शो में काम करके अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है।
नायरा बनर्जी
नायरा बनर्जी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके पहले वे पिशाचिनी के रोल में छा चुकी हैं। दर्शक उन्हें नागिन के रोल में भी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
ईशा मालविय
ईशा मालविय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फैंस नागिन 7 के लिए ईशा को भी देखना चाहते हैं। ईशा अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों पर राज कर चुकी हैं।
Naagin 7: Ekta Kapoor की नई खूबसूरत नागिन कौन होगी? ।स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।