भारत के इस गांव में है स्वर्ग का रास्ता! जानें रहस्य
Nikki Rai
23-03-2023, 14:52 IST
gbsfwqac.top
दुनियाभर में कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जो अपने आप में बहुत ही अलग हैं। ऐसे ही भारत का एक गांव है माणा गांव, जिसे लेकर दावा किया जाता है कि यहां से स्वर्ग का रास्ता शुरु होता है। आइए जानें इसका रहस्य-
क्या है कहानी
माणा गांव न सिर्फ देश का आखिरी गांव है, बल्कि यही वो गांव है जहां से पांडवों ने स्वर्ग का रास्ता तय किया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, पांडव जब स्वर्ग जा रहे थे, तो इसी गांव से निकले थे।
पांडवों की कथा
कहा जाता है पांडव जब स्वर्ग जा रहे थे, तब द्रौपदी भी उनके साथ थीं। पांडव सशरीर स्वर्ग जाना चाहते थे। पांडवों के साथ एक कुत्ता भी इस यात्रा में था।
भीम पुल
इस गांव में भीम पुल भी बना है। माना जाता है कि इस पुल को भीम ने बनाया था। ये पुल एक बड़ा सा पत्थर है, जो सरस्वती नदी के ऊपर है। भीम पुल माणा गांव के अहम पर्यटन स्थलों में से एक है।
खास कुंड
गांव में तप्त कुंड है, जो प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। माना जाता है कि तप्त कुंड अग्नि देव का निवास स्थान है। मान्यता है कि इस कुंड के पानी में औषधीय गुण हैं और यहां डुबकी लगाने से चर्म रोग ठीक होते हैं।
कहां है ये गांव
भारत का यह आखिरी गांव बद्रीनाथ से 3 किमी ऊंचाई पर बसा हुआ है। यह गांव भारत और तिब्बत की सीमा से लगा हुआ है।
व्यास और गणेश गुफाएं
इस गांव में व्यास और गणेश जैसी दिव्य गुफाएं मौजूद हैं। वेद गुफा में वेद व्यास ने चार वेदों का संकलन किया और यहीं पर पहली बार महाभारत का वर्णन भी किया गया था।
महाभारत का इतिहास
व्यास गुफा से कुछ ही दूर गणेश गुफा मौजूद है, जिसके बारे में यह कहा जाता है कि यहीं पर बैठकर गणेश भगवान ने महाकाव्य महाभारत लिखी थी।
आपको भी एक बार इस गांव का सफर जरूर करना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com