मां लक्ष्मी के इन मंत्रों के जाप से मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा
Megha Jain
25-12-2023, 06:00 IST
gbsfwqac.top
आर्थिक समस्या घरों में चलती रहती है। कोई व्यक्ति ज्यादा हो रहे खर्चों से, तो कोई अटके हुए पैसों से, तो कोई दिए हुए कर्ज के वापिस न आने से परेशान रहता है। मनुष्य कितना ही फूंक-फूंकर कदम रख लें, उसकी समस्या कम होने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में आज हम ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से मां लक्ष्मी के उन मंत्रों के बारे में जानेंगे, जिनका जाप करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है -
बीज मंत्र
मां लक्ष्मी के 'ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।।' इस बीज मंत्र का जाप करना फलदाई माना जाता है। इससे धन रोकने वाले वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।
ध्यान मंत्र
मां लक्ष्मी के 'ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।' इस मंत्र का जाप करने से तिजोरी से जुड़े वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इसका 108 बार जाप करना चाहिए।
कर्ज मुक्ति मंत्र
मां लक्ष्मी के 'ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।' इस मंत्र का जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और दोबारा कर्ज की समस्या परेशान नहीं करती है।
कामना पूर्ति मंत्र
मां लक्ष्मी के 'श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।' इस मूल मंत्र का निरंतर जाप करने से मां लक्ष्मी सिद्ध होती हैं और मनोवांछित वरदान प्रदान करती हैं।
सफलता मंत्र
मां लक्ष्मी के 'ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:' इस मंत्र का जाप करने से हर काम में सफलता मिलती है और जीवन धन संपदा से भरा रहता है।
धन लाभ मंत्र
'या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥ या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥'
बरसेगा धन
मां लक्ष्मी का यह मंत्र धन लाभ के लिए सूचक माना जाता है। इस मंत्र का जाप एक तरह से तिजोरी में साक्षात मां लक्ष्मी के होने को दर्शाता है। इससे घर की तिजोरी कभी खाली नहीं होती है।
आप भी मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप करके आप भी पैसों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com