लेस्बियन और गे रिश्तों पर लोगों की सोच बदलने वाली फिल्में
Jyoti Shah
05-06-2023, 10:38 IST
gbsfwqac.top
LGBTQ समुदाय के साथ समर्थन दिखाने के लिए हर साल जून महीने में पूरी दुनिया में प्राइड मंथ मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में जो LGBTQ कम्युनिटी पर आधारित हैं।
मजा मा
इसमें माधुरी दीक्षित ने पल्लवी पटेल का रोल निभाया है, जिसने समाज और परिवार के लिए अपनी दैहिक संबंधों की पहचान को दबा लिया। इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया था, जो 6 अक्टूबर 2022 को आई थी।
पाइनकोन
निर्देशक ओनिर ने अपने करियर में ज्यादातर समलैंगिक संबंधों पर फिल्में बनाई हैं। उनके निर्देशन में बनी पाइनकोन फिल्म 7 जून 2023 को दक्षिण एशिया के सबसे बड़े क्वीर फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।
बधाई दो
इस फिल्म में गुलशन देवैया को समलैंगिक दिखाया गया है, जिसे राजकुमार राव से शादी करनी होती है। बधाई दो फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जो 11 फरवरी 2022 को आई थी।
चंडीगढ़ करे आशिकी
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ट्रांसजेंडर जैसे मुद्दे को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ दिखाया गया है। चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म में ट्रांसजेंडक को स्वीकार करना दिखाया गया है।
शुभ मंगल ज्यादा सावधान
इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया था, जो 21 फरवरी 2020 में आई थी। यह फिल्म समलैंगिक रिश्तों पर आधारित है, जिसे हास्य तरीके से पेश किया गया है।
कपूर एंड संस
इस फिल्म की कहानी एक टूटे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें फवाद खान ने राहुल कपूर का रोल निभाया है, जो समलैंगिक है। कपूर एंड संस 18 मार्च 2016 में आई थी।
अलीगढ़
हंसल मेहता ने इस फिल्म को निर्देशन किया था जो, 26 फरवरी 2016 में आई थी। इसमें मनोज बाजपेयी ने समलैंगिक का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।
इन फिल्मों ने काफी हद तक समलैंगिकों को लेकर लोगों की सोच बदली है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com