Karwa Chauth 2024: पति की लंबी उम्र के लिए चंद्रमा की पूजा क्यों और कैसे की जाती है?


Smriti Kiran
19-10-2024, 08:53 IST
gbsfwqac.top

    करवा चौथ पति के प्रति समर्पण, अपार प्रेम, त्याग व विश्वास की पूजा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चंद्रमा की पूजा करती है। पूजा के दौरान सुखी-समृद्ध गृहस्थ जीवन की प्रार्थना करती हैं।

    महिलाएं करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम में पहले करवा माता की पूजा करती हैं और फिर चांद की पूजा के बाद व्रत खोल लेती हैं। पूजा के दौरान चांद को अर्ध्य देने की परंपरा है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानेंगे इस दिन चंद्रमा की पूजा क्यों और कैसे की जाती है-

चंचल मन को शांत करे

    चंद्रमा की पूजा करने से चंचल मन शांत और शालीन बनता है, इसलिए चांद की पूजा की जाती है। करवा चौत के दिन चांद की पूजा के अलावा शिव परिवार की भी पूजा होती है।

प्रार्थना करें

    चांद की पूजा करते समय महिलाएं माता पार्वती की तरह पत्नी होने की प्रार्थना करती हैं और अपने सुहाग की सलामती मांगती हैं।

अर्ध्य दें

    करवा चौथ पर चंद्र देव को अर्ध्य देते समय जल में थोड़ा कच्चा दूध मिला लें। खाली जल न चढ़ाएं। इससे दोष लगता है।

सौभाग्य के द्वार खुलेंगे

    ऐसा करने से नकारात्मक विचार दूर होते हैं, मन शांत होता है और पति व परिवार का स्वास्थ्य भी सही रहता है। इससे सौभाग्य के द्वार खुलते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

    चंद्र देव को करवा चौथ के दिन अर्ध्य देने से मन और घर में सकारात्मक ऊऱ्जा का संचार होता है, पति की उम्र लंबी होती है और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

करें पूजा

    हिंदू धर्म में मान्यता के अनुसार गणेश जी की पूजा सबसे पहले होती है और गणेश जी का सिर धड़ से जब महादेव से अलग किया था, तब वो चंद्रलोक में जाकर गिरा था, इसलिए चंद्र देव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।

    आप भी करवा चौथ कर रही हैं, तो इन बातों का रखें ख्याल। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com