घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये तस्वीरें, मिलेगी सुख-समृद्धि
Nikki Rai
03-08-2023, 13:07 IST
gbsfwqac.top
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार न केवल परिवार के लिए बल्कि ऊर्जा के लिए भी प्रवेश द्वार माना जाता है। द्वार पर वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ तस्वीरें लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें ऐसी ही तस्वीरों के बारे में-
लक्ष्मी जी की तस्वीर
यदि आप घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी की तस्वीरलगाती हैं या मूर्ति स्थापित करती हैं तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
गणपति की तस्वीर
गणपति घर में समृद्धि को आकर्षित करते हैं। यदि आप घर में खुशहाली बनाए रखना चाहती हैं तो मुख्य द्वार पर गणपति की तस्वीर जरूर लगाएं।
स्वास्तिक बनाएं
घर के मुख्य द्वार पर आपको स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह चिह्न घर में शुभता लाता है और आर्थिक स्थिति ठीक करने में मदद करता है।
प्राकृतिक दृश्य
मुख्य द्वार पर आप सुंदर दृश्यों की तस्वीर लगा सकती हैं जिससे आपके घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तांबे का सूरज
घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज जरूर लगाएं। ये आपके जीवन में सूर्य की ऊर्जा जगाने में मदद करता है। तांबे का सूरज वास्तविक सूर्य की ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
रंग बिरंगी तस्वीर
मुख्य द्वार पर कोई भी रंग बिरंगी तस्वीर लगाएं और काले रंग की पेंटिंग से बचें।
पानी से भरा बर्तन
पानी से भरे बर्तन में फूलों की पंखुड़ियां डालें और उसे घर के मुख्य द्वार पर सजाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता आ सकती है।
आप भी घर के मुख्य द्वार पर ये तस्वीरें लगा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें और ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com