अपनी लाडली के लिए रखें देवियों के ये ट्रेंडी नेम्स


Gaveshna Sharma
09-06-2023, 12:21 IST
gbsfwqac.top

    आप में से बहुत से लोग अपनी बेटियों के लिए धार्मिक लेकिन यूनिक नाम रखना चाहते हैं। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें देवियों के कुछ ट्रेंडी नाम बताये हैं जो आपकी लाडली के लिए बिलकुल परफेक्ट रहेंगे।

आद्या

    आद्या नाम मां दुर्गा के नामों में से एक है। आद्या का अर्थ है सर्व शक्तिशाली। इस नाम को रखने से आपकी बेटी में भी शक्ति का संचार होगा।

हंसिनी

    हंसिनी देवी सरस्वती को कहा जाता है। हंसिनी का अर्थ है कोमल और शांत। इस नाम को रखने से आपकी बेटी का स्वभाव सरल और शांत बनेगा।

अदित्री

    देवी लक्ष्मी के प्रिय नामों में से एक है अदित्री। इसका अर्थ है सर्वोच्च सम्मान पाने वाली। इस नाम के प्रभाव से आपकी बेटी को खूब सम्मान मिलेगा।

वामिका

    वामिका का अर्थ है भगवान शिव के बाईं तरफ रहने वाली। यह मां दुर्गा का ही एक नाम है। इस नाम के प्रभाव से आपकी बेटी आध्यात्म से जुड़ी रहेगी।

ईशानी

    यह भी माता दुर्गा का ही एक नाम है। ईशानी का अर्थ है शिव की प्रिय। अपनी बेटी का रखा गया यह नाम उसे हमेशा भगवान शिव की कृपा दिलाएगा।

काविश्री

    यह मां लक्ष्मी का एक नाम है जो न सिर्फ धन आगमन को दर्शाता है और क्रिएटिविटी उत्पन्न करता है। यह नाम आपकी बेटी के लिए उत्तम है।

अथ्विका

    अथ्विका का अर्थ है शक्ति और बुद्धि की देवी। यह नाम मां दुर्गा का ही है। इस नाम को रखने से आपकी बेटी में बुद्धि कौशल और शक्ति स्तर बढ़ेगा।

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com