घर पर इस जगह पर रखें बांसुरी, दूर होंगे सारे कष्ट


Nikki Rai
25-10-2022, 17:47 IST
gbsfwqac.top

    बांसुरी को भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय माना गया है। इसे वास्तु शास्त्र में काफी अच्छा माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे घर और ऑफिस में रखने से तरक्की और लाभ मिलता है। इसके कई फायदे बताए गए हैं। आइए जानें ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से-

सकारात्मक उर्जा

    घर के उस स्थान पर बांसुरी रखें, जहां सबसे ज्यादा नजर पड़ती हो। माना जाता है इससे घर में सकारात्मक उर्जा का वास होता है।

स्वस्थ बनाए

    वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि घर के दरवाजे के ऊपर या तकिए के नीचे बांसुरी रख के सोने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा होता है।

प्रेम बना रहे

    वास्तु शास्त्र की माने तो घर के अंदर बांसुरी रखने से मानसिक तनाव दूर रहता है और पति पत्नी के बीच रिश्ता अच्छा बना रहता है। इसे सुखी दांपत्य जीवन का स्रोत माना गया है।

आर्थिक स्थिति

    घर के मुख्य द्वार पर बांसुरी लटकाकर रखनी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

सफलता के लिए

    अगर जीवन में सफलता नहीं मिल रही है और व्यापार मंदा चल रहा है, तो ऐसे में आपको कार्यालय और घर के मुख्य द्वार पर बांसुरी लटकानी चाहिए। इससे भगवान कृष्ण की सीधी कृपा आप पर आएगी।

जन्माष्टमी पर उपाय

    अगर आप जीवन में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं और सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के आगे बांसुरी को सजाकर रखना चाहिए। इससे तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।

मनोकामना पूरी हो

    अगर आपकी कोई ऐसी इच्छा है, जो पूरी नहीं हो पा रही है, तो ऐसे में आपको एक बांसुरी में मोरपंख लगाकर मन ही मन अपनी इच्छा कहनी होगी और फिर बांसुरी को घर के मंदिर में रख दें।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com