क्या आप जानते हैं इन इंदौरी शब्दों का मतलब?


Shruti Dixit
27-04-2023, 19:42 IST
gbsfwqac.top

    इंदौर सिर्फ अपने पोहे और नमकीन के लिए ही नहीं बल्कि अपनी अनोखी बोली के लिए भी फेमस है। देश के सबसे साफ शहर में किस तरह के शब्द इस्तेमाल होते हैं, चलिए आपको बताते हैं।

भिया

    इंदौरी भाषा में भइया को भिया कहा जाता है। भिया ऑटो ड्राइवर से लेकर घर में मौजूद आपका भाई या कोई करीबी मित्र भी हो सकता है।

तेको

    तेको असल में शॉर्ट फॉर्म है। इसका मतलब है तेरे को या तुझे। इंदौरी डायलेक्ट में इस तरह से ही शब्दों को लिखा जाता है।

चोट्टा

    चोट्टा वैसे तो मजाकिया अंदाज में भी कहा जाता है, लेकिन इसका असल मतलब है चोर। वैसे कोई काम अगर चोरी छुपे किया जाए, तो उसके लिए भी चोट्टा इस्तेमाल होता है।

ऐबला

    ऐबला या गेबला उस इंसान के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसे मूर्ख का दर्जा दिया गया हो। ऐबला या गेबला पंती शब्द भी यहां चर्चा में मिल जाएगा।

उन्ने

    इन्ने और उन्ने भी शॉर्ट फॉर्म ही है। दरअसल, इंदौरी भाषा में इन्होंने और उन्होंने को इन्ने और उन्ने कहा जाता है।

अंड संड

    अंड संड का मतलब है अनाप-शनाप। इसे दो तरह से यूज किया जाता है। मतलब, जैसे अंड संड बोलना या फिर अंबानी के पास अंड संड पैसे हैं जैसे वाक्यों में उपयोग हो सकता है।

भेंकर

    भयंकर शब्द का शॉर्ट फॉर्म इंदौरियों ने बनाया है भेंकर। इसके साथ ओ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    ऐसे ही कई शब्द हैं जिन्हें इंदौरी लोग अपनी डिक्शनरी में एड किए हुए हैं। आपको कौन सा शब्द पसंद आया? ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।