बॉलीवुड की बिग बजट विवादित फिल्में


Smriti Kiran
22-06-2023, 11:50 IST
gbsfwqac.top

    बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं, जो काफी बड़े बजट से बनाई तो गई लेकिन विवादों के कारण काफी चर्चे में भी रहीं। आइए आप भी जानें ऐसी फिल्मों के बारे में-

आदिपुरुष

    हाल ही में रिलीज हुई यह बिग बजट फिल्म विवादित बयानों से घिरी हुई है। इसके डायलॉग्स को धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश करना बताया जा रहा है।

राधे श्याम

    साउथ एक्टर प्रभास और पूजा हेगड़े की राधे-श्याम फिल्म भी बहुत बड़ी बजट से बनाई गई थी, लेकिन बजट के अनुसार यह फिल्म भी कमाई करने से पीछे रही।

पद्मावत

    दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत भी काफी समय तक विवादों में रही। संजय लीला भंसाली की यह मूवी बड़े बजट के साथ बनाई गई थी।

ब्रह्मास्त्र

    रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी विवादों में रही थी। यह फिल्म 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में एक थी।

बाजीराव मस्तानी

    बाजीराव मस्तानी फिल्म भी काफी विवादों के बीच रिलीज हुई थी। महाराष्ट्र में इसका पुरजोर विरोध किया गया था।

पीके

    धार्मिक आस्था को लेकर चोट पहुंचाने की कोशिश को लेकर पीके फिल्म भी काफी विवादों में रही थी। इस फिल्म में आमीर खान ने लीड रेल निभाया था।

उड़ता पंजाब

    आलिया भट्ट और शाहिद कपूर ने उड़ता पंजाब में अपने शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था, लेकिन यह फिल्म ड्रग्स और पंजाब राज्य को टारगेट करके बनाने पर काफी विवादों में रही थी।

    ये रहीं कुछ बिग बजट विवादित फिल्में। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com