घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोग प्लांटिंग करना पसंद करते हैं। इससे घर की रौनक तो बढ़ती ही है और साथ में वातावरण के हिसाब से भी यह अच्छा रहता है।
कई पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें ज्यादा धूप या रोशनी की जरूरत नहीं होती है और इन्हें घर के अंदर आसानी से लगाया जा सकता हैं तो आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में-
सिंगोनियम प्लांट
सिंगोनियम एक बेहतरीन इंडोर पौधा है, जिसे लोग ताजी हवा के लिए भी लगाते हैं। बरसात वाले क्षेत्रों में तेजी से बढ़ने वाला यह पौधा मैक्सिको, वेस्टइंडीज और दक्षिण अमेरिका में काफी पाया जाता है।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट इजी टू ग्रो प्लांट है। इसे आसानी से घर पर लगाया जा सकता है और कम रोशनी में रखा जा सकता है। इसकी पत्तियों से ही इसे लगा सकते हैं।
पोथोस
पोथोस एक कम रोशनी वाला हाउस प्लांट है, जिसे आसानी से घर पर लगाया जा सकता है। इस प्लांट से ना सिर्फ खूबसूरती बल्कि घर को फ्रेश हवा भी मिलेगी।
पीस लिली
यह पौधा हवा में मौजूद खतरनाक गैसों को दूर करके हवा को साफ करता है। इसे आप अपने लिविंग रूम में लगा सकती हैं। सुंदरता के लिहाज से भी ये अच्छे होते हैं।
गरबेरा डेजी
इस पौधा में पत्तियों के साथ फूल भी होते हैं और इसके फूल काफी दिनों तक फ्रेश बने रहते हैं। इस पौधे को बेडरूम में लगा सकते हैं। यह वातावरण को साफ रखता है।
फिलॉडेंड्रॉन पौधा
इस पौधे की पत्तियां काफी अट्रैक्टिव लगती हैं। इसे बिल्कुल भी धूप की जरूरत नहीं होती है। इसे आसानी से घर पर लगा सकते हैं।
मनी प्लांट
मनी प्लांट को किसी भी कांच की बोतल में लगा सकते हैं। बस समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें और पत्तियों की कटिंग करते रहें।
बोस्टन फर्न
बोस्टन फर्न घर की सुंदरता बढ़ाने और सेहत के लिहाज से भी अच्छा होता है। ये पौधा घर के वातावरण से उमस दूर करने में मदद करता है।
जीजी प्लांट
आप घर पर जीजी प्लांट को लगा सकते हैं क्योंकि इस पौधे को भी न ज्यादा धूप की जरूरत होती है और न ही ज्यादा पानी की।
इंग्लिश आयवी
यह पौधा देखने में काफी सुंदर और अट्रैक्टिव होता है। इसके तने को काटकर कहीं भी लगा सकते हैं। इसे आप घर के किसी भी कोने में लगा सकते हैं।
अगर आप चाहती हैं कि आपका घर ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक लगे तो बताए गए इन इंडोर प्लांट को लगा सकती हैं।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com