घर में फिटकरी का 1 टुकड़ा रखने से मिलते हैं ये 7 फायदे
Nikki Rai
17-07-2024, 08:22 IST
gbsfwqac.top
वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिनसे जीवन में आने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। इसी तरह वास्तु में फिटकरी के उपायों के बारे में बताया गया है, जिनसे वास्तु दोष से लेकर ग्रह कलेश तक मुक्ति पाई जा सकती है। इसी तरह घर में फिटकरी का एक टुकड़ा रखना बहुत ही अच्छा माना गया है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी जी से जानें घर में फिटकरी का 1 टुकड़ा रखने से क्या होता है?
नकारात्मकता होती है दूर
अगर आपके घर में नकारात्मकता व्याप्त हो गई है, तो इसके लिए घर के किसी कोने में फिटकरी रख दें। इससे आपके घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर होती है।
वास्तु दोष दूर करे
अगर आपके घर का वास्तु ठीक नहीं है तो इसके लिए आप फिटकरी को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने रसोई घर में रख दें। फिटकरी का 1 टुकड़ा रखने भर से आपके घर से वास्तु दोष दूर हो सकता है।
दांपत्य जीवन होगा सुखी
यदि आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां आती हैं और आपकी आपके पार्टनर से अनबन रहती है, तो आपको घर में फिटकरी का एक टुकड़ा जरूर रखना चाहिए। इससे आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।
पैसों की तंगी दूर करे
यदि आप पैसों की तंगी से परेशान रहते हैं, तो आपको घर में हमेशा फिटकरी का एक साफ टुकड़ा किसी कोने में जरूर रखना चाहिए। इससे पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।
रोगों से मिलेगी मुक्ति
अगर आपके परिवार में लोग हमेशा बीमार रहते हैं और आप दवाईयों और इलाज के खर्च से परेशान हो चुके हैं, तो आपको फिटकरी का ये उपाय जरूर करना चाहिए। इससे रोगों से मुक्ति मिलनी चाहिए।
कर्ज से मुक्ति
यदि आप कर्ज से परेशान हैं, तो आपको फिटकरी का टुकड़ा अपने घर में हमेशा रखना चाहिए। इस उपाय से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती हैं।
बुरे सपने होंगे दूर
यदि आपके घर में लोगों को बुरे सपने आते हैं, तो आपको घर में फिटकरी जरूर रखनी चाहिए। इससे बुरे सपनों से मुक्ति मिल सकती है।
घर में फिटकरी का 1 टुकड़ा रखने से आपको भी ये लाभ मिल सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com