10 सबसे टेस्टी कबाब


Bhagya Shri Singh
18-07-2022, 12:54 IST
gbsfwqac.top

    अगर आपको कबाब पसंद है तो आप इन वेजेटेरियन और नॉन-वेज कबाब ट्राई कर सकती हैं-

राजमा कबाब

    बेहद यमी और टैंगी फ्लेवर वाले ये मुलायम कबाब राजमा से बनाए जाते हैं।

शिश कबाब

    मीट के क्यूब को ग्रिल करके ये सुपर यमी कबाब बनाया जाता है।

टुंडे कबाब

    यह कबाब करीब 100 मसालों के मिश्रण से बनता है। इसे ख़ास लखनऊ के नवाब के लिए बनाया जाता था।

रेशमी कबाब

    ये कबाब मुगलई पाक विधि से खूब सारी क्रीम, काजू और मटन के साथ बनाया जाता है।

गलौटी कबाब

    मेमने के कीमे को कच्चे पपीते, अंडे और कई मसालों के पेस्ट में लपेटकर ये सुपर सॉफ्ट यमी कबाब बनाया जाता है।

सींक कबाब

    इसे वेज और नॉन-वेज दोनों तरीके से बनाया जाता है। ये कबाब भी काफी टेस्टी लगता है।

शामी कबाब

    भारत, पाकिस्तान और पंजाब का ये टेस्टी कबाब चना दाल, मीट और कई मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है।

हरियाली कबाब

    बोनलेस चिकन को हरी हर्ब्स, दही और कई मसालों में मैरिनेट करके ये कबाब बनाए जाते हैं।

फिश कबाब

    बोनलेस फिश को कई मसालों में मैरिनेट करके फिश कबाब बनाया जाता है। ये सुपर क्रंची होता है।

पोटैटो मशरूम कबाब

    आलू और मशरूम को कई तरह के मसालों में मिलाकर ये वेजिटेरियन कबाब तैयार किए जाते हैं।

चटपटे कोकोनट कबाब

    नारियल के बुरादे में उबली हुई सब्जियां और कई मसाले मिलाकर अंडे के घोल में लपेटकर ये कबाब फ्राई किए जाते हैं।

वेजिटेबल कबाब

    कई सब्जियों की मदद से ये कबाब बनाए जाते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो इन्हें आराम से हरी चटनी संग खाएं।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें herzindagi.com