गर्मियों में बनाएं मैंगो आइसक्रीम, जानें रेसिपी


Nikki Rai
20-06-2023, 07:00 IST
gbsfwqac.top

    गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग है। ऐसे में आइसक्रीम घर पर बनी हो, तो मजा कुछ और ही होता है। आप इस समर सीजन घर पर मैंगो आइसक्रीम की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानें मैंगो आइसक्रीम की आसान रेसिपी-

सामग्री

  • कस्टर्ड
  • दूध
  • चीनी
  • मैंगो प्यूरी
  • आम के टुकड़े
  • क्रीम
  • वनीला एसेंस

स्टेप-1

    सबसे पहले कस्टर्ड को दूध में हल्का-हल्का मिलाते रहें ताकि दूध में पूरी तरह मिक्स हो जाएं। इसे अच्छे से मिलाना बहुत ही जरूरी है।

स्टेप-2

    अब एक बर्तन में कस्टर्ड वाला दूध और चीनी को एक साथ गर्म कर लें। जब दूध में उबाल आ जाए, तब उसमें फिर से एक बार कस्टर्ड मिला लें।

स्टेप-3

    अब कस्टर्ड के गाढ़ा होने तक दूध को पकाएं। इसके गाढ़ा होने पर गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा कर लें।

स्टेप-4

    अब इसमें मैंगो प्यूरी, आम के टुकड़े, क्रीम और वनीला एसेंस को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे टाइट ढक्कन वाले कन्टेनर में डाल दें।

स्टेप-5

    इसे पूरी तरह सेट होने के लिए थोड़ी देर फ्रिजर में रखें। इसके बाद इसे बाहर निकालें और हैंड ब्लेंडर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिजर में रख दें।

स्टेप-6

    इसमें बर्फ की परत न आने दें। कुछ देर बाद आपकी मैंगो आइसक्रीम तैयार हो जाएगी। इसे आम के टुकड़ों के साथ क्रीम डालकर सर्व करें।

    आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके मैंगो आइसक्रीम बना सकती हैं। सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com