बिहार के 7 लजीज व्यंजन, आप भी करें ट्राई


Smriti Kiran
18-07-2025, 09:32 IST
gbsfwqac.top

    बिहार में कई ऐसी डिश बनाई जाती है, जो खाने में बेहद टेस्टी होती है। आइए आज हम जानेंगे बिहार के 7 लजीज व्यंजनों के बारे में, जिन्हें आप भी कभी बिहार जाए, तो चख सकते हैं।

ठेकुआ

    ठेकुआ बिहार राज्य का प्रसिद्ध व्यंजन है, जो सिर्फ बिहार में ही बनता है। यह डिश खासतौर पर बिहार के फेमस पर्व छठ पूजा पर बनाई जाती है। ये इस पूजा का मुख्य प्रसाद होता है।

लिट्टी-चोखा

    लिट्टी-चोखा अब बिहार में ही नहीं अन्य राज्यों में भी काफी पॉपुलर है। उपले और कोयले की आग पर बनी लिट्टी बेहद टेस्टी होती है और साथ में बैंगन-आलू का चोखा इसके स्वाद को और बढ़ा देता है।

चना घुघनी

    काले चना से बिहार में घुघनी बनाई जाती है, जो बेहद टेस्टी होती है। इसे ज्यादातर मुड़ी के साथ नाश्ते या स्नैक्स में लोग खाना पसंद करते हैं। आप इसके साथ रोटी, पराठे और पूरी भी खा सकते हैं।

दाल-पूरी

    चना दाल से बिहार में दाल पूरी बनाई जाती है, जो खाने में कमाल की लगती है। इस पूरी को बनाने के लिए सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है। इसके साथ टमाटर की मीठी चटनी और खीर परोसकर व्यंजन को और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

हिलसा

    हिलसा बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे अन्य राज्यों में कुछ अलग तरीके से बनाकर अलग नामों से भी जानते हैं। चावल के ताजे आटे और गुड़ से बनी यह डिश खाने में बेहद टेस्टी लगती है।

चोखा

    बिहार में चोखा लोग बड़े मजे से खाते हैं। इसे कई चीजों से बना सकते हैं, जैसे-बैंगन, आलू, टमाटर आदि। ज्यादातर आलू का चोखा वहां फेमस है, जिसे लोग दाल-चावल के साथ सर्व करते हैं। आलू को उबालकर उसे मैश करके उसमें तड़का और नमक मिलाकर चोखा बनाया जाता है।

अन्य व्यंजन

    खाजा, बालूशाही, सत्तू पराठा, सत्तू ड्रिंक, शक्कर पारे, आलू चॉप, बैंगन भरता, दही-चूड़ा, बिहारी मटन आदि व्यंजन भी बिहारी में बेहद प्रसिद्ध हैं। अगर आप कभी बिहार जाएं, तो इन डिशेज का स्वाद ले सकते हैं।

    ये हैं बिहार के फेमस व्यंजन। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com