शरीर से बदबू आने की 6 वजह


Pragati Pandey
25-07-2025, 18:20 IST
gbsfwqac.top

    हमारे आस-पास ऐसे कई सारे लोग होते हैं, जिनके शरीर से लगातार बदबू आने की समस्या होती है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन 6 कारणों की वजह से शरीर से बदबू आ सकती है।

पसीना की वजह से

    शरीर से पसीना निकलना आम बात है। ऐसे में जब शरीर में निकलता हुआ पसीना बैक्टीरिया के संपर्क में आता है, तो शरीर से बदबू आ सकती है।

खाद्य पदार्थों की वजह से

    शरीर से बदबू आने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ भी जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे लहसुन, प्याज और मसालेदार भोजन। इनका सेवन करने से भी शरीर से बदबू आ सकती है।

सिंथेटिक कपड़ों की वजह से

    रोजाना पहने जाने वाले सिंथेटिक कपड़ों में पसीना अच्छे से सोख नहीं पाता है, जिसकी वजह से पसीना बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाता है। इस वजह से शरीर से बदबू आ सकता है।

स्वच्छता की कमी से

    कुछ  लोग अपने शरीर की पर्याप्त स्वच्छता नहीं कर पाते हैं। इस वजह से भी उनके शरीर से बदबू आने की समस्या हो सकती है।

मधुमेह की वजह से

    अगर किसी को मधुमेह की समस्या हो, तो उसके शरीर से बदबू आने की समस्या हो सकती है। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

हार्मोनल बदलाव की वजह से

    शरीर में कई बार हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में हार्मोनल बदलाव की वजह से भी शरीर से बदबू आने की समस्या हो सकती है।

    शरीर से बदबू आने के ये 6 वजह हो सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए विशेषज्ञ की राय जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com