असली और नकली देसी घी की कैसे करें पहचान?


Pragati Pandey
08-12-2024, 12:00 IST
gbsfwqac.top

    आजकल के समय में खाने के समान में काफी मिलावट होती है। इन मिलावटी सामानों में देसी घी भी शामिल है। ऐसे में आज हम आपको असली और नकली देसी घी की पहचान करने के बारे में बताएंगे।

देसी घी

    भारत के हर घर में आपको देसी घी मिल ही जाएगी। खाने में अगर देसी घी ना हो, तो स्वाद नहीं आता है। ज्यादातर लोग घी के बिना खाना ही पसंद नहीं करते हैं।

देसी घी में मिलावट

    आज के समय में देसी घी में मिलावट बहुत जोरो से हो रहा है। ऐसे में शुद्ध देसी घी की पहचान करना बहुत जरूरी है। घर में बनने वाला शुद्ध देसी घी सुनहरे पीले रंग का होता है और इसका टेक्सचर स्मूथ नहीं होता है।

खुशबू से घी की पहचान

    बाजार में मिलने वाला मिलावटी घी सफेद रंग होता है, जिसमें कम खुशबू होती है, जबकि घर का घी खुशबूदार होने के साथ दानेदार भी होता है।

पॉम टेस्ट

    असली घी की पहचान करने के लिए आप उसे अपनी हथेली पर रखें अगर वह जल्दी पिघल गया, तो वह असली घी है। पिघलने के लिए ज्यादा समय लेने पर घी नकली होता है।

डबल बॉयलर टेस्ट

    शुद्ध देसी घी की पहचान करने के लिए आप डबल बॉयलर टेस्ट करें। इसे करने के लिए पैन में पानी गर्म करें और 2  चम्मच घी निकालकर एक अलग पैन पानी के ऊपर रखिए।

डबल बॉयलर टेस्ट करने की विधि

    घी के पिघलने के बाद उसे फ्रिज में रखिए। कुछ समय के बाद अगर घी में दो परत जमी, तो आपका घी मिलावटी है और एक परत जमी, तो आपका घी शुद्ध है।

गर्म करके करें पहचान

    एक चम्मच घी को पैन में डालकर गर्म करें। अगर वह ब्राउन कलर का हुआ, तो वह शुद्ध है। अगर आपका घी टाइम लेकर पिघले और लाइट येलो कलर का हो, तो आपका घी मिलावटी है।

    शुद्ध देसी घी की पहचान करने के लिए आप इन ट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik