गुजरात के फेमस 10 व्यंजन


Muskan
09-09-2022, 13:55 IST
gbsfwqac.top

    अगर आप खाने के शौकीन हैं तो गुजराती फूड ज़रूर ट्राई करें क्योंकि गुजरात की ये डिशेज, सिर्फ गुजरातियों की ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर किसी की पहली पसंद है।

खमन ढोकला

    खमन ढोकला गुजरात की फूड लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। यह दिखने में नॉर्मल ढोकले के जैसा ही होता है लेकिन यह खाने में अधिक मुलायम और स्वादिष्ट होता है।

सेव तामेटा नू शाक

    गुजरात की लिस्ट में सेव तामेटा नू शाक एक स्वादिष्ट व्यंजन के तौर पर शामिल है। यह एक तरह की सब्जी होती है, जिसे सेव और टमाटर से तैयार किया जाता है।

ढेबरा

    ढेबरा गुजरात में काफी फेमस है, जिसे बाजरे और मेथी से तैयार किया जाता है। यह दिखने में पकौड़े जैसा ही होता है, जिसे आप चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।

हांडवो

    हांडवो गुजरात का एक नमकीन व्यंजन है, जिसे चावल, लौकी, दाल, गाजर जैसी सब्जियों से बनाया जाता है। आप इसे नाश्ते में अपने बच्चों के लिए बना सकती हैं।

खांडवी

    खांडवी को सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी काफी पसंद किया जाता है। इसे लोग स्नैक्स के तौर पर खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जो बेसन तैयार किया जाता है।

आलू वड़ी

    यह गुजरात और महाराष्ट्र में खाया जाने वाला प्रमुख व्यंजन है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत से भी भरपूर होता है। गुजरात में इसे पत्रा और महाराष्ट्र में आलू वड़ी के नाम से जाना जाता है। इसे अरबी के पत्ते और बेसन तैयार किया जाता है।

मेथी मुठिया

    गुजरात में मेथी के दानों से बनी यह डिश चाय के साथ खाई जाती है। अगर आप चाय के साथ स्नैक्स खाने के शौकीन हैं, तो एक बार आपको गुजरात की मेथी मुठिया जरूर ट्राई करनी चाहिए।

उंधियू

    उंधियू गुजरात की एक पारंपरिक डिश है, जिसे मुख्य तौर पर रोटी, पराठे आदि के साथ खाया जाता है। इसे कई सब्ज़ियों को मिलाकर तैयार किया जाता है। यकीनन आपको भी यह डिश काफी पसंद आएगी।

दाल ढोकली

    गुजरात की दाल ढोकली काफी स्वादिष्ट होती है, जिसे गेहूं और दाल से तैयार किया जाता है। दाल में डाले गए मसाले और मूंगफली इसके स्वाद को और बढ़ा देता है।

सेव खमणी

    सेव खमणी गुजरात में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला फूड है। इसके डिफरेंट कॉम्बिनेशन के लोग दीवाने हैं, जिसे सेव और अनार दाने से तैयार किया जाता है।

    इन डिशेज में आपके कौन-से फेवरेट हैं हमें कमेन्ट करके बताएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। फूड से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें।