बदलते लाइफस्टाइल और हेल्थ पर ध्यान न देने की वजह से रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगता है। इसे ठीक करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयां खाते हैं पर ये ठीक नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा आसन बताने जा रहे हैं जिसे करके न सिर्फ रीढ़ की हड्डी का दर्द ठीक होगा बल्कि और भी कई फायदे होंगे। उस आसन का नाम पर्वतासन है। चलिए, इसे करने के फायदे जान लें -
शरीर के अंग होते हैं मजबूत
इस आसन को करने से बॉडी का बैलेंस बनाने में मदद मिलती है। इससे हाथ, कंधे और हैमस्ट्रिंग को मजबूत करने में मदद मिलती है।
स्ट्रेस होता है दूर
इस योगासन की मदद से दिमाग शांत और फोकस बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे स्ट्रेस, एंग्जाइटी और माइल्ड डिप्रेशन भी दूर होता है।
डाइजेस्टिव सिस्टम होता है मजबूत
इससे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इस आसन को करने से इनजाइजेशन और कब्ज की समस्या नहीं रहती है।
ऑक्सीजन
इस आसन को रोजाना करने से बॉडी के दूसरे हिस्सों में ऑक्सीजन का सही ढंग से प्रवाह होता है। इसकी वजह से हेल्दी महसूस होता है।
ब्लड सर्कुलेशन रहता है सही
पर्वतासन करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और पूरी बॉडी में एनर्जी का प्रवाह होता है और सभी बॉडी पार्ट्स में ब्लड फ्लो का सुधार होता है।
रीढ़ की हड्डी होती है लचीली
इसे रोजाना करने से पोश्चर में सुधार रहता है। इस आसन को करने से बॉडी को स्ट्रेच करने के साथ रीढ़ की हड्डियों को लचीला बनाने में भी मदद मिलती है।
फेफड़ों को होता है फायदा
पर्वतासन को रोजाना करने से फेफड़ों को बहुत लाभ पहुंचता है। इसे करने से फेफड़ों की समस्या भी खत्म हो जाती है।
आप भी इस आसन को रोजाना करेंगे तो, रीढ़ की हड्डी का दर्द तो गायब होगा ही साथ ही दूसरे हेल्थ बेनिफिट्स भी होंगे। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।