गलत लाइफस्टाइल के अलावा महिलाओं में हार्मोनल चेंजेज के कारण भी शारीरिक व मानसिक समस्याएं हो जाती हैं। आइए जानें महिलाओं की हेल्थ के लिए बेस्ट योग पोज के बारे में, जिन्हें आप भी आसानी से रोजाना कर सकती हैं।
भुजंगासन
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को यह आसन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर के ऊपरी भाग में खिंचाव होता है, साथ ही चेहरे पर चमक बढ़ती है।
धनुरासन
धनुरासन का रोजाना अभ्यास करने से वजन कंट्रोल में रहता है, साथ ही इससे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है और पॉश्चर भी सही बना रहता है।
तितली आसन
महिलाओं के लिए तितली आसन बेहद कारगर माना जाता है। इसके रोजाना अभ्यास से पीरियड्स रेगुलर रहते हैं, साथ ही जांघ व पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती है।
वीरभद्रासन
वीरभद्रासन करने से चेस्ट, फेफड़े, गर्दन, पेट आदि में खिंचाव होता है, जिससे अकड़न की समस्या दूर होती है, साथ ही इससे पैर, जांघ और घुटने मजबूत बनते हैं।
चक्की चालनासन
चक्की चालनासन महिलाओं के लिए रामबाण से कम नहीं है। यह आसन का रोजाना अभ्यास करने से यूटेरस, ओवरी, किडनी के अलावा अन्य पार्ट भी मजबूत बनते हैं।
बालासन
बालासन एक आसान योग पोज है, जिसे आप बिस्तर पर आराम से कर सकते हैं। इसे करने से पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है, साथ ही स्ट्रेस से आराम मिलता है।
उत्कटासन
महिलाओं में ज्यादातर कमर, हिप्स और जांघ के आसपास चर्बी जमा होती है, साथ ही दर्द भी रहता है। इस आसन को करने से इन भागों को मजबूती मिलती है, साथ ही शेप भी बेहतर होता है।
आप भी इन आसनों का अभ्यास करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। सेहत व फिटनेस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com