ये साउथ इंडियन साड़ियां देंगी रिच लुक


bhagyashree
14-06-2022, 17:47 IST
gbsfwqac.top

    साड़ी एक एलीगेंट पहनावा है जो अपने आप में कई विविधता समेटे हुए है। अगर आप डिसेंट लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो इन साउथ इंडियन साड़ियों को करें ट्राई।

कांजीवरम साड़ी

    असली सोने के बॉर्डर वाली ये सिल्क साड़ी काफी महंगी लेकिन बेहद खूबसूरत होती है।

ऐश्वर्या ने पहनी कांजीवरम साड़ी

    ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में सोने की एंब्रॉयडरी वाली कांजीवरम साड़ी कैरी की थी।

मैसूर सिल्क साड़ी

    कंट्रास्ट बॉर्डर वाली ये लाइट वेट साउथ सिल्क साड़ी फॉर्मल वियर के लिए अच्छी होती हैं।

कब पहनें मैसूर सिल्क साड़ी?

    मैसूर सिल्क साड़ी को आप गर्मियों में अपनी ससुराल में या ऑफिस में पहन सकती हैं।

कवासु साड़ी

    गोल्डन बॉर्डर वाली क्रीमी व्हाइट ये साड़ी काफी क्लासी लगती है। इनमें ब्लाक प्रिंट का भी काम होता है।

चेट्टीनाड साड़ी

    तमिलनाडु की ये साड़ियां कॉटन की बनी होती है। कंट्रास्ट बॉर्डर की ये साड़ी एलीगेंट लुक के लिए आप ट्राई कर सकती हैं।

कोनराड साड़ी

    मोर या हाथी के डिजाइन वाली इन साड़ियों को बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी कैरी करती हैं।

गडवाल साड़ी

    हाथ से बनी ये कॉटन और सिल्क की साड़ी आंध्र प्रदेश में काफी फेमस हैं।

पोचमपल्ली साड़ी

    तेलंगाना की ये साड़ी कॉटन या सिल्क की बनी होती है। इस साड़ी पर इकत स्टाइल पैटर्न बने होते हैं।

क्रेप साड़ी

    सिंथेटिक फाइबर की बनी ये साड़ी काफी हल्की होती है। काफी आरामदायक ये साड़ियां ऑफिस में भी कैरी की जा सकती हैं।

धर्मावरम साड़ी

    आंध्र प्रदेश की ये साड़ियां हाथों से बनी होती हैं। गोल्ड प्लेटेड बॉर्डर वाली ये साड़ी आप अपनी शादी में भी पहन सकती हैं।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें herzindagi.com