कुर्ती के स्टाइलिश नेक डिजाइन


Shadma Muskan
17-05-2023, 12:31 IST
gbsfwqac.top

    यूं तो आपको मार्केट में रेडीमेड कुर्तियां मिल जाएंगी, लेकिन कपड़ा खरीदकर कुर्ती बनवा रही हैं, तो अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करवा सकती हैं। आप इन डिफरेंट नेक डिजाइन से कु्ती को यूनिक टच दे सकती हैं।    

हाई नेक कुर्ती डिजाइन

    यह एक बेहद ही एलीगेंट व सोफिस्टिकेटेड नेक डिजाइन है। अगर आप कैजुअल्स के लिए कुर्ती डिजाइन करवा रही हैं तो ऐसे में हाई नेक कुर्ती डिजाइन को चुन सकती हैं। इस नेकलाइन को बनवाते समय कोशिश करें कि नेकलाइन कुर्ती के मैचिंग की हो। 

स्वीटहार्ट नेक कुर्ती डिजाइन

    यह एक ऐसा नेक डिजाइन है, जो कुर्ती पर बेहद ही खूबसूरत लगता है। आप स्वीटहार्ट को स्मॉल या बड़े साइज में बनवा सकती हैं। इस नेकलाइन की खासियत यह है कि यह आपके लुक को एक फेमिनिन टच देता है।

स्कूप नेकलाइन कुर्ती डिजाइन

    स्कूप नेकलाइन डिजाइन भी सिंपल होने के बावजूद कुर्ती को एक स्टाइलिश लुक देता है। यह एक डीप यू शेप्ड की नेकलाइन है। इस नेकलाइन की खासियत यह है कि इसमें डीप और लार्ज चौड़ाई होती है।

स्मॉल वी नेक कुर्ती डिजाइन

    इस नेकलाइन की खासियत यह है कि इसमें नेक को पूरा वी कट नहीं दिया जाता है, बल्कि स्क्वेयर या राउंड नेक डिजाइन बनाने के बाद उस पर हल्का वी स्लिट लुक दिया जाता है। इससे देखने में बेहद ही एलीगेंट लगता है।

वी नेक कुर्ती डिजाइन

    यह एक सिंपल नेक डिजाइन है, लेकिन इसकी खासियत यह है कि यह कभी भी चलन से बाहर नहीं होता है। अगर आप एक ऐसी कुर्ती डिजाइन करवाना चाहती हैं, जिसका ट्रेन्ड कभी भी आउट ऑफ द फैशन ना हो तो आप वी नेक कुर्ती डिजाइन बनाएं। 

सिंपल गोल नेक डिजाइन

    अगर आप थोड़ी स्टाइलिश टाइप की हैं और कुर्ती को एक ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो सिंपल गोल नेक की कुर्ती सेलेक्ट कर सकती हैं। आप कुर्ती का कपड़ा अपने शरारा के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

कट आउट नेक डिजाइन

    सिंपल नेक के अलावा कुर्ती को स्टाइलिश टच दे सकती हैं। आप कट आउट नेक ट्राई कर सकती हैं। आपके पास कट आउट नेक डिजाइन में बहुत सारे ऑप्शन भी मौजूद हैं, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com