साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर बेहद खूबसूरत होने के साथ ही काफी स्टाइलिश भी हैं। ये जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
Image Credit : Instagram
मानुषी अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जो तेजी से वायरल हो जाती हैं। इनका बोल्ड अंदाज किसी को भी दीवाना बना सकता है।
Image Credit : Instagram
डिजाइनर लंहगा
मानुषी सब्यसाची की बेहतरीन डिजाइनर लंहगा पहनी हुई हैं। डीप नेक गोल्डन ब्लाउज के साथ खूबसूरत हेयरस्टाइल भी बनाई हुई हैं। इसके साथ ही लाइट मेकअप में खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Image Credit : Instagram
ब्राइडल लहंगा
खूबसूरत क्रीम कलर का ब्राइडल लहंगा में मानुषी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। सनग्लास के साथ हाथों में फ्लावर लिए बेहद क्यूट लग रही हैं।
Image Credit : Instagram
रेड ड्रेस
आप भी क्रिसमस पर ऐसी स्टाइल कर सकती हैं। रेड बॉडी आईकॉन ड्रेस में मानुषी काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
Image Credit : Instagram
लाइट ग्रीन ड्रेस
लाइट ग्रीन बैकलेस टॉप के साथ पैंट में मानुषी काफी सिंपल और क्यूट लग रही हैं। साथ में सनग्लास भी लगाई हुई हैं।
Image Credit : Instagram
फॉर्मल लुक
ब्लैक लाइनिंग वाली ब्लेजर के साथ पैंट में मानुषी का लुक काफी फॉर्मल लग रहा है। इस लुक को आप भी कॉपी कर सकती हैं।
Image Credit : Instagram
विंटर लुक
सर्दी के सीजन में आप भी मानुषी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सिंपल लाइट ब्लू जींस के साथ ब्लैक टॉप और ग्रे जैकेट मानुषी पर काफी जंच रहे हैं।
Image Credit : Instagram
लॉन्ग जैकेट विद पैंट
लॉन्ग ब्लू जैकेट के साथ ब्लैक पैंट में मानुषी बेहद सिंपल और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। यह स्टाइल को आप भी कैरी कर सकती हैं।
Image Credit : Instagram
लहंगा विद सिंपल मेकअप
डिजाइनर लहंगा के साथ सिंपल मेकअप में मानुषी काफी सुंदर दिख रही हैं। साथ में इनका हेयरस्टाइल सुपर लग रहा है।
Image Credit : Instagram
प्रिंटेड लॉन्ग जैकेट
व्हाइट पैंट विद प्रिंटेड लॉन्ग जैकेट में मानुषी का अंदाज काफी बोल्ड नजर आ रहा है। सिंपल मेकअप के साथ यह स्टाइल काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।
Image Credit : Instagram
ब्लैक ड्रेस
इस ब्लैक ड्रेस में मानुषी गजब की कहर ढा रही हैं। साथ में ब्लैक हील्स भी पहनी हैं। इनकी ये अदाएं काफी मनमोहक लग रही हैं।
Image Credit : Instagram
रेड वाइन ड्रेस
रेड वाइन कलर की इस ड्रेस में मानुषी की अदाएं बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। साथ में छोटा सा स्टाइलिश पर्स बखूबी इस लुक को पूरा कर रहा है।
Image Credit : Instagram
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com