प्रयागराज की 8 फेमस और बेहतरीन जगहें


Sahitya Maurya
10-04-2023, 15:35 IST
gbsfwqac.top

    अगर आप भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में घूमने की बेहतरीन जगह तलाश कर रहे हैं तो इन मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

त्रिवेणी संगम

    मध्य भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक त्रिवेणी संगम प्रयागराज मुख्य शहर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तीन नदियों– गंगा, यमुना, और सरस्वती का मिलन बिंदु है।

प्रयागराज फोर्ट

    गंगा और यमुना के संगम के तट पर स्थित प्रयागराज फोर्ट इस शहर का सबसे फेमस और ऐतिहासिक स्थल माना जाता है। इस फोर्ट को मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल के दौरान बनाया गया था।

खुसरो बाग

    खुसरो बाग को राजा जहांगीर ने अपने बेटे खुसरो के लिए बनवाया था। जो भी सैलानी प्रयागराज में घूमने के लिए पहुंचते हैं और इस बाग़ में जरूर पहुंचते हैं।

आनंद भवन

    आनंद भवन नेहरू परिवार का पूर्व निवास स्थान माना जाता था, लेकिन अब इसे राष्ट्रीय संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया है। कहा जाता है कि इस भवन का डिजाइन मोतीलाल नेहरू द्वारा किया गया था।

ऑल सेंट कैथेड्रल

    लगभग 19 वीं शताब्दी के अंत में निर्मित ऑल सेंट्स कैथेड्रल प्रयागराज/इलाहाबाद का एक शानदार क्रिश्चियन चर्च है। यह सैलानियों को काफी आकर्षित करता है।

तारामंडल

    यह एक चंद्रमा मॉडल पेश करता है जहां पर पर्यटक चंद्रमा और ज्यूपिटर पर खड़े होने का अनुभव ले सकते हैं।

अल्फ्रेड पार्क

    प्रयागराज/इलाहाबाद में मौजूद अल्फ्रेड पार्क घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। स्प्रिंग सीजन में यहां कई प्रकार के फूलों को देख सकते हैं।

कुंभ मेला

    दुनिया में तीर्थयात्रियों के सबसे बड़े जमावड़े के रूप में माना जाने वाला कुंभ मेला हिंदू धर्म के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां कुंभ मेला हर 12 साल में एक बार होता है।

    अगर आप भी भारत के किसी अन्य शहर में मौजूद खूबसूरत और बेहतरीन जगहों के बारे में जानना चाहते हैं और घूमना चाहते हैं तो पढ़ाते रहे और जुड़े रहे herzindagi.com के साथ।