बद्रीनाथ में इन दर्शनीय स्थलों का करें दीदार


Smriti Kiran
02-11-2022, 17:49 IST
gbsfwqac.top

    उत्तराखंड राज्य में स्थित बद्रीनाथ शहर बर्फ से ढकी चोटियों व अलकनंदा और ऋषि गंगा से घिरा हुआ है। आइए जानें अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस जगह के दर्शनीय स्थलों के बारे में-

बद्रीनाथ मंदिर

    चारों धामों में प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित इस मंदिर का धार्मिक महत्व और पवित्रता भक्तों को पूरे साल आकर्षित करती है।

चरणपादुका

    बद्रीनाथ शहर से लगभग 3 किमी का दूरी पर स्थित चरणपादुका नारायण पर्वत पर स्थित है। 3380 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस चट्टान में भगवान विष्णु के पदचिन्ह हैं, जो धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

नीलकंठ चोटी

    नीलकंठ चोटी धार्मिक रूप से प्रतिष्ठित चोटियों में से एक है। यहां आप ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकते हैं। ट्रैकिंग के दौरान आप यहां ब्रह्मकमल फूलों की आकर्षक सुंदरता भी देख सकते हैं।

वसुधारा फॉल्स

    बद्रीनाथ से कुछ ही दूरी पर स्थित माणा गांव में वसुधारा फॉल्स है, जहां जल 12000 फीट की ऊंचाई से गीरकर अलकनंदा नदी से मिलता है। इसकी खूबसूरती देखने लायक है।

भीम पुल

    प्राकृतिक रूप से विशाल चट्टान द्वारा निर्मित भीम पुल सरस्वती नदी के ऊपर से निकला है। यहां आप पुल के अलावा गणेश गुफा, व्यास गुफा आदि दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं।

व्यास गुफा

    बद्रीनाथ शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित माणा गांव में व्यास गुफा है, जो एक पवित्र स्थल है। यहां ऋषि व्यास ने भगवान गणेश की मदद से महाकाव्य महाभारत की रचना की थी।

सतोपंत झील

    लगभग 1 किमी में फैली हुई सतोपंत झील की खूबसूरती देखने लायक है। यहां पर्यटक बैठकर सुकून का आनंद लेते हैं। यहां पहुंचने के लिए पैदल मार्ग है।

    अगर आप भी बद्रीनाथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो वहां स्थित इन जगहों को देखना न भूलें। ट्रैवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com