कैसे पता करें अपना ब्रा साइज?


Shruti Dixit
28-03-2023, 11:13 IST
gbsfwqac.top

    अगर आपसे पूछा जाए कि किस तरह से आप अपनी ब्रा का साइज डिफाइन करती हैं तो आपका जवाब क्या होगा? अपनी ब्रा को ठीक तरह से नापना बहुत जरूरी है ताकि आपके ब्रेस्ट मसल्स को सही सपोर्ट मिल सके। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो हो सकता है कि आपके लिए ये समस्या का विषय बन जाए।

सही ब्रा नहीं पहनने से होती हैं ऐसी समस्याएं?

  • सही ब्रा साइज न होने के कारण कंधों में तकलीफ हो सकती है।
  • ब्रा फैट बढ़ सकता है।
  • इसके कारण आपके ब्रेस्ट्स में तकलीफ हो सकती है।
  • फिजिकल एक्टिविटी करते समय आपको परेशानी हो सकती है।
  • आपके पॉश्चर में समस्या हो सकती है।

कैसे नापे अपनी ब्रा का साइज?

    इसके कई तरीके हो सकते हैं और सबसे आसान ये है कि आप इसे नापने के लिए पहले ब्रेस्ट के नीचे की ओर नापे ताकि आपको बैंड साइज पता चले और फिर आपको ब्रेस्ट के पूरे हिस्से को मेजर करना होगा जिससे कप साइज का पता चल सके।

टेप से नापने के लिए करें ये काम

    सबसे पहले इंची टेप की मदद से आप ब्रेस्ट के निचले हिस्से से सटा कर अपने ब्रेस्ट एरिया का नाप लें। इससे आपके साइज का जो सबसे करीबी ईवन नंबर है उससे बैंड का साइज पता चलेगा। इसके बाद आपको ब्रेस्ट के सबसे फुल पार्ट को मेजर करना है। ब्रेस्ट में कई बार ब्लोटिंग की वजह से बदलाव भी होता है।

कप और बैंड साइज नापने का पुराना तरीका

    इसे नापने का एक और तरीका ये है कि आपके पास अगर ईवन नंबर आया है तो बस्ट साइज के लिए 4 इंच और मिला दें, अगर ऑड नंबर आया है तो बस्ट साइज के लिए 5 इंच और मिला दें। ये तरीका आपके ब्रा कप साइज को देखने के लिए सही साबित हो सकता है।

कितने इंच में कैसा कप साइज?

    अगर आपकी ब्रा का साइज 30 से शुरू होता है तो उसके हिसाब से AA कप सही होता है। जैसे-जैसे साइज बढ़ता जाता है वैसे-वैसे कप साइज भी बढ़ता है। मान लीजिए आपका बैंड साइज 31 आया है और कप साइज उससे 4 इंच ज्यादा है, तो आपके लिए 32 A ब्रा सही होगी।

ब्रा साइज नापने का एक और तरीका

    ब्रा साइज नापने के लिए एक और तरीका ये है कि आप अपने अंडरआर्म्स के नीचे की ओर से टेप लगाते हुए ब्रेस्ट को नापें। ये तरीका विक्टोरिया सीक्रेट के मॉडल्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। अब सबसे नजदीकी ईवन नंबर को चुनें। हालांकि, ऐसे तरीके में कई बार बैंड साइज बढ़ जाता है और फिर उसके कारण सपोर्ट कॉम्प्रोमाइज हो जाता है।

किस तरह से पता करें गलत ब्रा पहन रही हैं आप?

  • आपके ब्रा बैंड्स हमेशा गिरते रहते हैं।
  • ब्रा सपोर्ट नहीं देती है।
  • ब्रा का शेप खराब हो गया है और उसकी कप लाइनिंग मुड़ने लगी है।
  • ब्रा पहनने के बाद अपर बॉडी में कहीं दर्द होता है।

किस तरह की ब्रा सही होती है?

    आपको अपने सपोर्ट के हिसाब से चुनना होगा। अगर आपको स्पोर्ट्स के लिए जाना है तो आप स्पोर्ट्स ब्रा चुनें, मीडियम कवरेज छोटे ब्रेस्ट के लिए ठीक होती है और फुल कवरेज हैवी ब्रेस्ट के लिए अच्छी होती है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से ही ब्रा साइज चुनें।

किस तरह के कपड़े होते हैं फायदेमंद?

    ब्रा अगर आपको रोजाना पहननी है तो कॉटन का कपड़ा ज्यादा फायदेमंद और कंफर्टेबल होता है। हमेशा ऐसा फैब्रिक चुनने की कोशिश करें जिससे स्किन सांस ले सके। बहुत ज्यादा स्टाइलिश ब्रा देखने में अच्छी लग सकती है, लेकिन ये कंफर्टेबल नहीं होगी। इसलिए बेहतर है कि आप अपने लिए कॉटन या कॉटन मिक्स कपड़ा चुनें। स्पोर्ट्स या ज्यादा फिजिकल काम के लिए होजरी भी चल सकता है।

    ब्रा का साइज अगर सही नहीं है तो ये धीरे-धीरे आपकी समस्या को बढ़ाएगा। अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई है, तो ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।