30 की उम्र के बाद बादाम तेल रोज रात में ऐसे लगाएं, झुर्रियां होंगी कम


Jyoti Shah
19-09-2024, 17:00 IST
gbsfwqac.top

    हर महिला अपनी त्वचा को जवां बनाए रखना चाहती है। इसके लिए वे हजारों रुपए पार्लर में भी खर्च कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर 35 की उम्र के बाद रोज रात में बादाम का तेल चेहरे पर लगाया जाए, तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानें इसे लगाने का तरीका और फायदों के बारे में-

कैसे करें इस्तेमाल?

    इसके लिए रात में सोने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह क्लीन कर लें। इसके लिए आप फेस वॉश की मदद भी ले सकती हैं। अब बादाम का तेल हाथ पर डालें।

फेस मसाज करें

    2 से 3 बूंदें बादाम के तेल की हाथ पर लेकर इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद, सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से फेस की मसाज करें।

डायरेक्शन का रखें ख्याल

    चेहरे की मालिश करते समय इस बात का ख्याल रखें की हाथों को नीचे से ऊपर की तरफ ले जाते हुए मसाज करनी है। अगर आप ऊपर से नीचे की ओर मसाज करती हैं, तो इससे त्वचा लटक सकती है।

झुर्रियां होंगी कम

    रोज रात में बादाम के तेल को ओवर नाइट फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे धीरे-धीरे झुर्रियां कम होने लगती हैं।

त्वचा में कसाव

    अगर आप हर उम्र में जवां दिखना चाहती हैं, तो इस तेल का इस्तेमाल जरूर करें। इससे त्वचा में कसाव आता है। साथ ही, बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी यह धीमा करता है।

झाइयां होंगी कम

    रात में सोने से पहले बादाम के तेल से मालिश करने से आपको झाइयों से भी कुछ हद तक राहत मिल सकती है। साथ ही, फेस पर नेचुरल ग्लो नजर आने लगता है।

स्किन हाइड्रेट करे

    विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर बादाम का तेल चेहरे पर लगाने से स्किन को अंदर से हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। साथ ही, दाग-धब्बे भी कम होते हैं।

    35 की उम्र के बाद बादाम तेल से फेस मसाज करना फायदेमंद साबित हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।