फ्रंट हैण्ड के लिए मेहंदी के ये डिजाइंस हैं बेहद खास
Samridhi Breja
06-06-2023, 16:59 IST
gbsfwqac.top
हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए तरह-तरह की मेहंदी को हाथों पर लगाया जाता है। तो आइये देखते हैं फ्रंट हैण्ड के लिए मेहंदी के कुछ आकर्षक डिजाइंस।
मेहंदी एक्सपर्ट
मेहंदी आर्टिस्ट Sriansh ने बताया कि मेहंदी लगाने के लिए आपको हाथों के आकार को समझना बेहद जरूरी होता है और उसी के हिसाब से डिजाइन को भी चुनना चाहिए।
फूल-पत्ती डिजाइन
फूल-पत्ती डिजाइन की मेहंदी लगाने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं आप इसे बेल स्टाइल में भी लगा सकती हैं।
डोली डिजाइन
इस तरह का डिजाइन खासकर ब्राइडल मेहंदी लगते समय पसंद किया जाता है। वहीं इस डिजाइन में शादी से जुड़ा एक खास दृश्य देखने को मिल जाएगा।
दूल्हा-दुल्हन डिजाइन
ब्राइडल मेहंदी में इस दूल्हा-दुल्हन पैटर्न को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इसमें आप वर्माला पहनाते हुए भी डिजाइन बना सकती हैं।
शिव-पार्वती डिजाइन
शिव भक्त हैं तो ये डिजाइन आपके लिए बेहद खास और दिल के करीब होगा। वहीं भगवान शिव-पार्वती जी को आप हाथों की जगह बाजू पर बनवाएं।
पीकॉक डिजाइन
पीकॉक डिजाइन मेहंदी का चलन तो एवरग्रीन पसंद किया जाता है। वहीं इसमें आप बारीकी से डिजाइन बनाकर हाथों पर लगी मेहंदी को खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
मॉडर्न टच डिजाइन
आजकल हर चीज में मॉडर्न तड़का लगाया जाने लगा है। बता दें कि आप भी अपनी मनपसंद ब्रांड के लोगो को हाथों पर बनवा सकती हैं।
जाल डिजाइन
मेहंदी का सबसे आसान डिजाइन जाल होता है और देखने में ये उतना ही आकर्षक नजर आता है। ध्यान रहे कि आप जाल का आकार हाथों के हिसाब से ही चौड़ा या पतला बनाएं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से। Image Credit : Sriansh Mehndi Artist