कम उम्र में ही हड्डियों से कट-कट की आवाज क्यों आती है?


Gargi Dwivedi
25-07-2025, 18:33 IST
gbsfwqac.top

    आज कल कम उम्र में ही हड्डियों से कट-कट की आवाज आना बहुत आम हो गया है। जिसे मेडिकल लैंग्वेज में ‘क्रेपिटस’ कहा जाता है। यह आवाज आपको उठते - बैठते समय सुनाई देती होगी। जो कि हड्डियों के कमजोर होने के लक्षण हैं। आगे स्टोरी में विस्तार से जानिए।

कार्टिलेज

    दरअसल, घुटनों या जोड़ों से कट-कट की आवाज आने की परेशानी ज्यादातर उम्रदराज लोगों को होती है। जिसका कारण घुटने का सरफेस चिकना होने की जगह खुरदुरा हो जाता है, जिसे कार्टिलेज बोला जाता है।

ऑस्टियोपोरोसिस

    ज्यादा उम्र में इस बिमारी को गठिया बोला जाता है। वहीं, घुटनों, जोड़ों या हड्डियों के चटकने की आवाज आने पर ऑस्टियोपोरोसिस की भी समस्या बताई जाती है।

नजरअंदाज ना करें

    लंबे समय तक हड्डियों से कट-कट की आवाज बड़ी बीमारी का संकेत हो सकती है, जिसे नजरअंदाज करना अपने शरीर को तकलीफ पहुंचाना है।

कम उम्र में हड्डियां चटकना

    आजकल ऐसा भी देखा गया है कि कम उम्र के लोगों को इस बीमारी से जूझना पड़ रहा है। जिसका कारण बढ़ती उम्र में वजन का अधिक होना होता है।

कैल्शियम की कमी

    कम उम्र के लोगों में अधिक वजन की वजह से हड्डियां कट - कट की आवाज करने लगती हैं। वजन बढ़ने के साथ - साथ कैल्शियम की कमी से भी हड्डियां कमजोर हो उठती हैं।

वजन कंट्रोल

    जिन लोगों का वजन कंट्रोल में नहीं होता उनमें भी यह समस्या कम उम्र में दिखाई देने लगती है। जो लोग इसे नजरअंदाज करते हैं उनमें यह आगे चलकर ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारी भी रूप ले सकती है।

BMI

    इस समस्या से निपटने के लिए पहला तरीका होता है हमारे वजन का BMI (Body Mass Index) का सही अनुपात में होना।

सुझाव

    रोजाना एक्सरसाइज, संतुलित खानपान और वजन को कंट्रोल करने से हड्डियों की कट - कट की आवाज कम की जा सकती है। डॉक्टर बताते हैं कि अपनी रोजाना की डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं। जिससे इस समस्या को कम किया जा सकता है। वहीं, हड्डियों से कट-कट की अधिक आवाज आने पर डॉक्टर की राय जरूर लें।