अरंडी के पत्ते शरीर के लिए हैं बेहद लाभकारी


Megha Jain
08-03-2024, 09:06 IST
gbsfwqac.top

    अरंडी के पत्ते सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसके तेल में जितने औषधीय गुण पाए जाते हैं, उतने ही इसके पत्ते भी लाभकारी होते हैं। आइए, इसके पत्तों का सेवन करने के भरपूर फायदों के बारे में जानते हैं -

कब्ज

    अरंडी के पत्तों को पीसकर उन्हें सुबह खाली पेट लेने से सेहत तो अच्छी रहती है, साथ ही पेट भी अच्छा महसूस करता है। इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।

चोट का दर्द

    पुराने से पुराने दर्द पर अरंडी के पत्तों का इस्तेमाल करके उसे खत्म किया जा सकता है। इसके पत्तों को तेल में डुबोकर चोट वाली जगह पर लगाने से दर्द दूर होता है।

नींद की समस्या

    अगर आपको नींद आने में परेशानी आ रही है, तो अरंडी के पत्तों का इस्तेमाल करें। इसका सेवन करने से आप एक्टिव होंगे और नींद भी जल्दी आएगी।

शरीर दर्द

    अरंडी के पत्तों का सेवन करना शरीर में दर्द के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके पत्तों को खाकर आप दर्द और सूजन दोनों से राहत पा सकते हैं।

गठिया

    गठिया की बीमारी में जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत होती है। ऐसे में अरंडी के पत्ते खाकर गठिया की बीमारी में आराम मिलता है।

खांसी

    बदलते मौसम में खांसी की शिकायत होना आम बात है। ऐसे में अरंडी के पत्तों का सेवन करके खांसी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

पेट की समस्या

    अरंडी के पत्तों में मौजूद गुण पेट दर्द, दस्त जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके पत्तों का सेवन करके पेट के कीड़ों से भी निजात मिल सकता है।

    आप भी अरंडी के पत्तों को खाकर इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com