Shardiya Navratri 2025 पर पुरुषों के लिए ट्रेंडी बांधनी कुर्ता कलेक्शन

अगर आपको भी नवरात्रि के त्योहार में दिखना है सबसे खास, तो इस बार पहनिए ट्रेंडी बांधनी प्रिंट वाले कुर्ता। इनका सुंदर पैटर्न आपको गरबा और डांडिया जैसे कार्यक्रमों में भी दिखा सकता है एकदम स्टाइलिश।

Shardiya Navratri 2025 पर पुरुषों के लिए ट्रेंडी बांधनी कुर्ता कलेक्शन
Shardiya Navratri पर पहनें बेहतरीन बांधनी कुर्ता

अक्सर पुरूषों को लगता है कि सारा फैशन और ट्रेंड सिर्फ महिलाओं के लिए ही है। उनके लिए तो जैसे बाजार में कुछ नया आता ही नहीं है। वहीं, जब बात हो पारंपरिक कपड़ों की, तो यह और भी सीमित हो जाता है। मगर, आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप नवरात्रि में कुर्ता पहनना चाहते हैं और अपने लिए कुछ अलग नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, हम Shardiya Navratri के लिए बेहतरीन बांधनी प्रिंट वाले कुर्ता के विकल्प लेकर आए हैं, जो आपके पिछले सालों से एकदम अलग दिखा सकते हैं। ये कुर्ते गरबा और डांडिया जैसे कार्यक्रमों में पहनने के लिए भी अच्छे हो सकते हैं। वहीं, इनका सुंदर पैटर्न और रंग आपको स्टाइलिश दिखा सकता है। तो चलिए बिना देर किए आप भी इनके कुछ अच्छे विकल्पों पर एक नजर डाल लीजिए, जिन्हें आप नवरात्रि के लिए चुन सकते हैं-

स्टाइल स्ट्रीट में हम फैशन से जुड़ी ऐसी ही जानकारी लाते रहते हैं, इसलिए इसे चेक करना बिल्कुल भी ना भूलें।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Filori Men's Bandhani Print Long Kurta

    इस बांधनी कुर्ता में साधारण मगर आकर्षक दिखने वाली मैंडरिन कॉलर दी गई है, जो आपको एलिगेंट दिखा सकती है। वहीं, यह कॉलर कम ऊंचाई में आने के कारण साफ लाइन और स्पष्ट किनारों के साथ आती है। इसमें S, L और XL तीन साइज उपलब्ध हैं। इसका रेगुलर फिट आपको एक आरामदायक और आकर्षक फिटिंग दे सकता है। इस कुर्ता में लंबी आस्तीनें दी गई हैं, जो Shardiya Navratri के मौसम के लिए भी उपयुक्त हैं। यह आसमानी रंग में आता है, जिसे आप दिन से लेकर रात के समय में भी आराम से पहन सकते हैं। घुटनों तक की लंबाई में आने वाले इस कुर्ता को आप स्ट्रेट पैंट, पजामा या फिर चूड़ीदार पजामे के साथ भी पहन सकते हैं। इस पर सुंदर बांधनी प्रिंट किया गया है, जो त्योहारों पर आपको स्टाइलिश दिखा सकता है।

    01
  • BE ACTIVE Men's Cotton Regular Kurta

    कॉटन से बना यह कुर्ता सांस लेने योग्य है, जिस वजह से पहनने पर आरामदायक एहसास दे सकता है। इसका पैटर्न प्रिंटेड है, जो नवरात्रि 2025 पर आपको पारंपरिक और आकर्षक दिखा सकता है। इसमें स्लेटी के अलावा, नीला, पीला, लाल और हरा जैसे रंगों के विकल्प भी उपलब्ध हैं। वहीं, यह कुर्ता आपको S से लेकर 2XL तक के साइज में मिल सकता है, जिसे आप अपनी फिटिंग के अनुसार ले सकते हैं। इसमें लंबी आस्तीनों के साथ ही मैंडेरिन कॉलर वाला स्टाइल दिया गया है, जो आपको एक एलिगेंट दिखा सकता है। रेगुलर फिट में आने वाले इस कुर्ते की लंबाई घुटनों तक रहने वाली है। यह बांधनी कुर्ता आसानी से मशीन में ही धुला जा सकता है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Jompers Men's Bandhani Printed Kurta

    यह कुर्ता रेगुलर फिट में आता है, जो आपके लिए पहनने पर सहज, स्टाइलिश और आरामदायक हो सकता है। इसका जॉमैट्रिक पैटर्न और बांधनी प्रिंट इसे देखने में आकर्षक बनाता है, जो गरबा खेलने जाने के लिए उपयुक्त हो सकता है। वहीं, इस कुर्ता में आपको लंबी आस्तीनें मिलती हैं, जो आपको औपचारिक भी दिखा सकती हैं। इसमें मैंडेरिन कॉलर स्टाइल वाले गले के साथ ही सामने की तरफ बटन क्लोजर दिया गया है। यह कुर्ता विस्कॉस रेयॉन मटेरियल से बना है, जो हल्का होता है और आसानी से मशीन में ही धुला जा सकता है। आपको इसमें काले के साथ ही क्रीम, नेवी और नारंगी रंग का विकल्प मिल सकता है। यह कुर्ता अमेजन पर S से लेकर 2XL तक के साइज में उपलब्ध है।

    03
  • Studio Shringaar Men's Polyester Red Bandhni Print Kurta

    इसे 100% पॉलिस्टर फैब्रिक से बनाया गया है, जो कि रख-रखाव में काफी आसान रहता है और पहनने पर हल्का और आरामदायक एहसास दे सकता है। इसमें लाल, पीला और नेवी ब्लू तीन रंग उपलब्ध हैं, जो शारदीय नवरात्रि के त्योहार पर पहनने के लिए बढ़िया हैं। पुरूषों के इस कुर्ता को घुटनों तक की लंबाई में बनाया गया है, जिसे अलग-अलग तरह की बॉटम के साथ पहन सकते हैं। यह रेगुलर फिट में आता है और इसकी नेहरू कॉलर इसे देखने में शानदार बनाती है। इसमें दोनों तरफ जेब भी दी गई हैं, जिसमें आप पैसे, वॉलेट और फोन जैसी चीजों को आराम से रख सकते हैं। S से लेकर 5XL तक के साइज में उपलब्ध यह बांधनी कुर्ता आप अपनी फिटिंग के अनुसार ले सकते हैं। इसकी आस्तीनें लंबी हैं और साथ ही गले के पास बटन क्लोजर भी दिया गया है।

    04
  • FOXDX Men's Traditional Cotton Floral Printed Only Kurta

    सुंदर बांधनी प्रिंट वाले इस कुर्ता में आकर्षक फ्लोरल पैटर्न मिलता है, जो त्योहारों पर बेहतरीन लग सकता है। यह आरामदायक फिटिंग देने वाले रेगुलर फिट में आता है। वहीं, इसका मैंडेरिन कॉलर इसे आकर्षक दिखाता है और आपके लुक को भी बेहतर कर सकता है। इसमें स्टैंडर्ड लंबाई के साथ ही लंबी आस्तीनें दी गई हैं, जो औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरह के लुक के लिए अच्छा हो सकता है। इस कुर्ता में मीडियम से 2XL तक के साइज उपलब्ध हैं। यह कुर्ता नीले रंग में आता है, जो दिन में या फिर रात के समय में भी पहनने के लिए अच्छा है। इसमें गले के पास सामने की तरफ बटन लगे हैं। कॉटन से बना यह कुर्ता आपके लिए एक आरामदायक विकल्प हो सकता है।

    05

   

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या मैं नवरात्रि में बंधनी कुर्ता पहन सकता हूं?
    हां, आप निश्चित रूप से नवरात्रि में बंधनी कुर्ता पहन सकते हैं। यह त्योहार के लिए एक पारंपरिक और स्टाइलिश विकल्प है।
  • क्या बंधनी कुर्ता केवल नवरात्रि के लिए ही उपयुक्त है?
    नहीं, बंधनी कुर्ता अन्य अवसरों जैसे शादी, त्योहार या किसी पारंपरिक कार्यक्रम के लिए भी पहना जा सकता है।
  • शारदीय नवरात्रि 2025 की नवमी कब है?
    इस साल महानवमी की तिथि 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को पड़ेगी। इस दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की करते हैं। भक्त इस दिन भी कन्या पूजन और हवन करते हैं।