Sharad Purnima 2025: सफेद रंग के कपड़े पहनकर कीजिए चंद्र देवता व मां लक्ष्मी की पूजा!

Sharad Purnima के अवसर पर सफेद रंग के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ। हम लेकर आए हैं महिलाओं के लिए कई तरह के विकल्प, जिन्हें पहनकर की जा सकती है मां लक्ष्मी व चंद्र देवता की पूजा।

Sharad Purnima 2025: सफेद रंग के कपड़े पहनकर कीजिए चंद्र देवता व मां लक्ष्मी की पूजा!
Sharad Purnima 2025

शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागिरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध पूर्णिमाओं में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह उस रात के रूप में मनाया जाता है जब धन और समृद्धि की देवी, लक्ष्मी, पृथ्वी पर अवतरित होती हैं, और भक्त उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रात भर जागरण करते हैं। वहीं, ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा अपनी सबसे चमकीली अवस्था में होता है और पृथ्वी के सबसे निकट होता है, जिससे पृथ्वी पर ऐसी किरणें बरसती हैं जिनमें उपचारात्मक गुण होते हैं और जिन्हें अमृत माना जाता है। अगर बात की जाए Sharad Purnima 2025 की तो इस साल यह 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे मे कुछ ऐसे ही विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें महिलाएं शरद पूर्णिमा की पूजा के लिए पहन सकती हैं।

अपने फैशन को करिए अपग्रेड स्टाइल स्ट्रीट के साथ

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree

    बनारसी सॉफ्ट सिल्क मटेरियल से बनी यह सफेद रंग की साड़ी आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती हैष सॉफ्ट लिची सिल्क मटेरियल से बनी यह साड़ी जरी की बुनाई साथ आती है। इसकी लंबाई 5.5 मीटर है और इसके साथ मिलने वाले ब्लाउज की लंबाई 0.8 मीटर है। सफेद-गोल्ड के कॉम्बिनेशन में आने वाली इस साड़ी के साथ का ब्लाउज काफी भारी डिजाइन वाला है, जो आपके रूप में जान डालने का काम करेगा। इसे आप गोल्ड ज्वेलरी और पारंपरिक गजरे वाली हेयर स्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

    01
  • INDO ERA Women's White Embroidered Silk Blend A-Line Kurta and Pant with Dupatta Set

    यह कुर्ता सेट सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बनाया गया है। इसका कुर्ता ए-लाइन शैली वाला है, जो वी गले और 3/4 लंबी आस्तीन के साथ आता है। काफ लेंथ वाले इसके कुर्ते पर नीचे की तरफ नेट लगा है और गले पर भारी कढ़ाई की गई है। इसके साथ मिलने वाला पैंट भी लेस और कढ़ाई के काम के साथ आता है। वहीं, अगर हम बात करें दुपट्टे की तो इसपर काफी सुंदर फूलों का प्रिंट किया गया है। इसमें आपको अलग-अलग साइज के विकल्प मिल जाएंगे। इसे आप शरद पूर्णिमा पर सिंपल ज्वेलरी और मैट मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • RUDRAPRAYAG Women Maxi Gown White

    अगर आप कोई आधुनिक शैली वाला आउटफिट पहनना चाहती हैं तो यह मैक्सी ड्रेस काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। जॉर्जेट और पॉलिस्टर मटेरियल से बनी यह ड्रेस अनारकली शैली वाली है जिसपर आपको फ्लोरल पैटर्न देखने को मिलेगा। लंबी आस्तीन के साथ आने वाली इस ड्रेस का गला गोल है और इसपर काफी भारी काम किया गया है। इसमें सामने की तरफ एक स्लिट भी दी गई है। इसे गोल्ड या सिल्वर दोनों तरह की ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

    03
  • Ada Handmade Pure Cotton Lucknow Chikan Regular Fit Short Kurti

    कोजागिरी पूर्णिमा पर अगर आप कुछ आरामदायक पहनना चाहती हैं तो यह ट्यूनिक काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। 100% कॉटन मटेरियल से बनी यह कुर्ती मिड थाई लेंथ वाली यह कुर्ती गोल गले और लंबी आस्तीन के साथ आती है। इसपर आपको सफेद सूती धागे से बनी उल्टी बखिया, फंदा और घासपट्टी की कढ़ाई देखने को मिल जाएगी। इसे जींस या ट्राउजर के साथ स्टाइल किया जा सकता है और इसके साथ सिल्वर झुमके काफी अच्छे लगेंगे।

    04
  • SIRIL Women's Cotton Linen Printed Saree

    कॉटन लिनन मटेरियल से बनी यह साड़ी एक आरामदायक व आकर्षक विकल्प हो सकती है। इसकी लंबाई 5.50 मीटर है और इसके साथ 0.80 मीटर लंबा ब्लाउज पीस भी मिल जाएगा। धारियों के प्रिंट के साथ आने वाली यह साड़ी हल्की ऑफ-व्हाइठ है और इसके पल्लू पर आपको नीचे लटकन देखने को मिल जाएंगे। आधुनिक डिजाइन वाली इस साड़ी को आप ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं और इसे अलग-अलग तरह से बांधा भी जा सकता है। 

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Sharad Purnima पर इन चीजों के साथ बनाइए स्वादिष्ट खीर, बरसेगा अमृत!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • इस साल शरद पूर्णिमा कब है?
    इस साल शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर (सोमवार) को है। पंचांग के अनुसार, इस बार अश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर को दोपहर 12:23 बजे से लेकर 7 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 9:16 बजे तक है। अश्विन पूर्णिमा की रात 6 को है, इसलिए उस दिन ही शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।
  • शरद पूर्णिमा पर किस भगवान की पूजा होती है?
    शरद पूर्णिमा के दिन मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जो भक्त जागरण कर उनकी पूजा करते हैं, उन्हें धन, सुख-समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद देती हैं। यह रात चंद्रमा की सोलह कलाओं से युक्त होने के कारण बहुत विशेष होती है। इसलिए इस दिन चंद्र देव की पूजा, उन्हें अर्घ्य देना और उनकी चांदनी में खीर रखना भी बहुत शुभ माना जाता है, जिससे आरोग्य और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
  • शरद पूर्णिमा पर सफेद रंग के कपड़े क्यों पहनने चाहिए?
    शरद पूर्णिमा पर सफेद कपड़े पहनने से मानसिक शांति मिलती है, चंद्रमा की शीतलता का लाभ मिलता है, और यह पवित्रता, सादगी और शांति का प्रतीक है, जो इस दिन की पूजा और आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है. सफेद रंग लक्ष्मी जी को भी प्रसन्न करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।