इस साल Chhath Puja के लिए लाल रंग की Silk Saree के साथ निखारिए अपना रूप!
Chhath Puja 2025: अगर आपको भी तलाश है एक ऐसी साड़ी की जो छठ पूजा के पावन अवसर के लिए साबित हो सही पसंद, तो लाल रंग की सिल्क साड़ियों के कुछ विकल्पों पर डालिए एक नजर। शाही लुक और पारंपरिक शैली वाली ये साड़ियां आपके रूप में लगा सकती हैं चार-चांद।
इस साल 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा। छठ में जितना महत्व भगवान की पूजा का होता है उतने ही जरूरी नए कपड़े भी होते हैं। ऐसे में महिलाएं भी अपने लिए नई-नई साड़ियां खरीदती हैं। इस साल Chhath Puja पर पहनने के लिए लाल रंग की सिल्क साड़ी काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। छठ पूजा में लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनना शुभ और पारंपरिक माना जाता है, क्योंकि लाल रंग सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। यह विवाहित महिलाओं के लिए शुभ है और इस पवित्र त्योहार के दौरान लाल रंग पहनना एक आम परंपरा है। Silk Saree इसलिए भी अच्छी मानी जाती है क्योंकि यह पूजा के पारंपरिक और शुभ माहौल को दर्शाती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसी ही साड़ियों के विकल्प जो छठ पूजा पर आपको पारंपरिक तरह से तैयार होने में मदद कर सकते हैं।
फैशन संबंधित नए ट्रेंड्स की जानकारी मिलेगी स्टाइल स्ट्रीट पर
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree
कांचीपुरम शैली वाले फैब्रिक से बनी इस साड़ी के साथ आपको काफी पांरपरिक लुक मिल सकता है। इसपर गोल्डन रंग की जरी का काम किया गया है और इसकी लंबाई 5.5 मीटर है। इस साड़ी के साथ आपको 0.80 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। इस पूरी साड़ी पर आपको भारी काम देखने को मिलेगा, और यह पारंपरिक अवसरों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे आप गोल्डन ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
01
SWORNOF Women's Banarasi Patola Silk Blend Saree
लाल रंग की इस साड़ी को बनारसी सिल्क मटेरियल से बनाया गया है जो छठ पूजा के हिसाब से काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। जॉमेट्रिक पैटर्न में आने वाली यह साड़ी 5.50 मीटर लंबी है और इसके साथ 0.80 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस मिलेगा, जिसे पसंद की डिजाइन के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। कॉटन सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बनी यह साड़ी प्रिंडेट डिजाइन में आती है। इसपर गोल्डन रंग की जरी का काम किया गया है। इसे आप गोल्डन झुमकों और लाल रंग की चूड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree
5.5 मीटर लंबी इस साड़ी को आर्ट सिल्क मटेरियल से बनाया गया है और यह पहनने में काफी आरामदायक हो सकती है। इसके साथ आपको 0.80 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस मिलेगा। गोल्डन रंग की ज़री के काम के साथ आने वाली इस साड़ी की पूरी बॉडी पर आपको भारी काम देखने मिलेगा। छठ पूजा में इसे शाम या दिन के अर्घ्य के दौरान पहना जा सकता है। इसके ब्लाउज पर भी आपको प्रिंटेड डिजाइन देखने मिलेगी और इसे आप अपनी पसंद की डिजाइन में सिलाव सकती हैं। इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी।
पटोला शैली वाली बुनाई के साथ आने वाली यह साड़ी कांजीवर सिल्क मटेरियल से बनी है। लाल रंग की इस साड़ी पर आपको जॉमेट्रिक पैटर्न देखने को मिलेगा, जो इसे एक प्यारा लुक देगा। भारी बॉर्डर के साथ आने वाली यह साड़ी मैचिंग ब्लाउज पीस के साथ आती है। इस पूरी साड़ी की लंबाई 6 मीटर है। इसे आप सीधे या उलटे दोनों तरह के पल्लू के साथ पहन सकती हैं। इस साड़ी के हल्के वजन की वजह से इसे पूरा दिन भी आसानी से पहना जा सकता है।
04
Monjolika Fashion Women's Banarasi Silk Blend Zari Woven Work With Tussles Saree
भारी डिजाइन वाली इस सिल्क साड़ी के साथ आपको छठ पूजा पर काफी पारंपरिक लुक मिल सकता है। 5.5 मीटर की इस साड़ी के साथ आपको 0.8 मीटर का ब्लाउज पीस मिलेगा। इसकी खासियत है कि इसके साथ कॉन्ट्रास्ट में हरे रंग का ब्लाउज पीस दिया गया है। जरी के काम के साथ आने वाली इस भारी साड़ी पर आपको फूलों की डिजाइन देखने मिल जाएगी। पारंपरिक पैटर्न वाली यह सिल्क साड़ी पारंपरिक गहनों के साथ पहनी जा सकती है। इसके पल्लू पर लटकन का काम दिया गया है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
इस साल छठ पूजा कब मनाई जाएगी?
इस साल शनिवार, 25 अक्टूबर यानी नहाय खाय से छठ पर्व की शुरुआत होने जा रही है। वहीं खरना अगले दिन यानी रविवार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं छठ पूजा, 27 अक्टूबर को की जाएगी और अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
क्या छठ पूजा पर लाल रंग की सिल्क साड़ी पहन सकते हैं?
हां, आप छठ पूजा पर लाल रंग की सिल्क साड़ी पहन सकती हैं क्योंकि लाल रंग को सौभाग्य और भक्ति का प्रतीक माना जाता है, जो इस त्योहार के लिए शुभ है। लाल रंग विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए शुभ होता है, और इसे पहनने से वे आकर्षक और देवी की तरह दिखती हैं।
छठ पूजा पर लाल रंग की सिल्क साड़ी को कैसे स्टाइल कर सकते हैं?
छठ पूजा के लिए लाल सिल्क साड़ी को स्टाइल करने के लिए, आप इसे न्यूनतम गहनों और एक पारंपरिक ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं या फिर बोल्ड लुक के लिए डिज़ाइनर ब्लाउज और गोल्ड ज्वेलरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। साड़ी को सही आकार देने के लिए एक अच्छी पेटीकोट पहनें और हेयरस्टाइल के लिए जूड़ा या कर्ल जैसे पारंपरिक विकल्पों पर विचार करें।