Karva Chauth 2025 पर पहनें लाल बनारसी साड़ी, दिखेंगी खूबसूरत
यहां हम आपके लिए लाल बनारसी साड़ी के सुंदर-सुंदर विकल्प लेकर आए हैं। ये साड़ियां अपने आप में काफी आकर्षक हैं, जिन्हें इस बार Karva Chauth पर पहनकर आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।
लाल बनारसी साड़ियां: करवा चौथ के लिए उपयुक्त विकल्प
अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला व्रत करवा चौथ अब नजदीक है। इसके लिए महिलाओं की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। करवा चौथ वाले दिन सुहागिनें व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। वहीं करवा चौथ की पूजा के दौरान ज्यादातर महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि लाल रंग को सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं, तो इस बार लाल बनारसी साड़ी को अपनी पसंद बना सकती हैं। लाल रंग की बनारसी साड़ी अपने आप में काफी खूबसूरत लगती है और इसे पहनकर रूप भी निखर जाता है। यहां पर लाल बनारसी साड़ी के 5 विकल्प दिए जा रहे हैं। ये साड़ियां आकर्षक होने के साथ ही आरामदायक भी हैं। इनके साथ बिना सिला हुआ ब्लाउज का कपड़ा भी दिया जा रहा है, जिसे आप अपनी पसंद और फिटिंग के हिसाब से बनवा सकती हैं। तो चलिए देखते हैं इन साड़ी के विकल्पों को-
ऐसी ही फैशन से जुड़ी जानकारी के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकती हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
MANOHARI Women's Most Trendy Banarasi Satin Silk Woven Vibrant Red Saree
चटक लाल रंग की यह बनारसी साड़ी भारी जैक्वार्ड वर्क के साथ मिल रही है। इस पर बना फ्लोरल पैटर्न इस साड़ी को काफी आकर्षक बनाता है। इसके साथ मैचिंग कलर का लेस बॉर्डर के साथ बिना सिला हुआ ब्लाउज का कपड़ा दिया जा रहा है। इस लाल रंग की साड़ी पर सुनहरे रंग का बॉर्डर बना है। बनारसी सिल्क फैब्रिक से बनी यह साड़ी 5.5 मीटर लंबी है और इसके साथ मिलने वाले ब्लाउज पीस की लंबाई 0.8 मीटर है। धुलाई संबंधी निर्देश की बात करें, तो इस साड़ी को केवल ड्राई क्लीन करने की सलाह दी गई है। Karva Chauth के खास मौके पर पहनने के लिए यह साड़ी अच्छी पसंद हो सकती है।
01
Pandadi Saree Women's Red Banarasi Lichi Silk Zari Weaving Saree
यह लाल रंग की बनारसी साड़ी लीची सिल्क फैब्रिक से बनी है, जिसपर जरी बुनाई का काम किया गया है। मुलायम, चमकदार और समृद्ध बनावट वाली यह साड़ी दिखने में जितनी आकर्षक है, पहनने में उतनी ही आरामदायक भी हो सकती है। जटिल बॉर्डर वर्क के साथ पूरी तरह से बुने हुए बनारसी बूटे इस साड़ी को और भी आकर्षक बना रहे हैं। इसके साथ मैचिंग कलर का ब्लाउज का पीस भी दिया जा रहा है, जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी डिजाइन बनवा सकती हैं। देखभाल संबधी निर्देश की बात करें तो इसे ड्राई क्लीन करने की सलाह दी गई है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
लाल रंग की यह जरी बुनाई वाली बनारसी साड़ी है, जो कि काफी सुंदर है। करवा चौथ पर पूजा के समय इस साड़ी को आप पहन सकती हैं। इसके साथ लाल रंग का ब्लाउज का पीस भी दिया जा रहा है, जिसे अपनी पसंद के हिसाब से तैयार करवा सकती हैं। इसपर चौड़ा बॉर्डर बना हुआ है, जो साड़ी की शान को और बढ़ाता है। इस साड़ी में मुगल कलात्मकता से प्रेरित जटिल पुष्प और पैस्ले रूपांकनों के साथ शानदार जरी बुनाई की गई है। इस साड़ी की लंबाई 5.5 मीटर है और इसके साथ मिलने वाले ब्लाउज पीस की लंबाई 0.8 मीटर है। इसी पैटर्न में लाल के अलावा अलग-अलग रंग के विकल्प आपको मिल जाएंगे।
03
Mehrang Pure Zari Work Women's Banarasi Silk Saree
सुनहरे रंग के चौड़े बॉर्डर के साथ आने वाली यह बनारसी साड़ी काफी सुंदर है। इस साड़ी को आप करवा चौथ के अलावा किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं। जरी बुनाई वाली इस साड़ी की लंबाई 5.5 मीटर है। इसके साथ मैचिंग कलर का ब्लाउज का पीस भी मिल रहा है, जिसे अपनी पसंद के अनुसार आप तैयार करवा सकती हैं। जैक्वार्ड पैटर्न वाली इस साड़ी पर जरी बुनाई का काम किया गया है। सिल्क ब्लेंड मटेरियल से तैयार की गई यह साड़ी पहनने में भी आरामदायक रहने वाली है।
04
LYANNA Women Banarasi Satin Silk Saree With Stone Work & Zari Weave
अगर शादी के बाद यह आपका पहला करवा चौथ है, तो लाल रंग की यह साड़ी आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है। यह साड़ी स्टोन वर्क और जरी बुनाई के साथ मिल रही है। यह साड़ी मैचिंग ब्लाउज पीस के साथ मिल रही है। चटक लाल रंग की इस साड़ी में शानदार स्टोन वर्क और जटिल ज़री बुनाई है, जिस वजह से यह साड़ी दिखने में काफी आकर्षक लगती है। यह बनारसी साड़ी काफी हैवी है, जिसे पहन कर Karva Chauth 2025 पर आपको प्यारा सा लुक मिलेगा। सुनहरे रंक से इस पर चौड़ा सा बॉर्डर भी बना हुआ है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
करवा चौथ पर किस रंग की साड़ी पहननी चाहिए?
करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी पहनना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ये रंग सुहाग का प्रतीक होता है और देखने में भी बहुत सुंदर लगता है।
करवा चौथ पर लाल बनारसी साड़ी के साथ किस रंग का आभूषण अच्छा लगेगा?
करवा चौथ पर लाल बनारसी साड़ी के साथ सोने के गहने ज्यादा अच्छे लगेंगे। वहीं अगर आप कुछ अलग लुक पना चाहती हैं, तो इसके साथ हरे रंग की स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी पहन सकती हैं।
करवा चौथ पर लाल बनारसी साड़ी के साथ किस रंग की चूड़ी पहनें?
करवा चौथ पर लाल बनारसी साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ी पहनें या फिर आप लाल रंग का चूड़ा भी पहन सकती हैं।