भारतीय फैशन में एथनिक स्टाइल की अपनी अलग ही पहचान है और इस लुक को पूरा करने में पंजाबी जूती का खास योगदान माना जाता है। पारंपरिक कारीगरी से बनी ये जूतियां न केवल खूबसूरत दिखती हैं, बल्कि पहनने में भी काफी आरामदायक होती हैं। यही वजह है कि आजकल महिलाएं अपने एथनिक आउटफिट के साथ Punjabi स्टाइल वाली Jutti पहनना पसंद करती हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी हैंडक्राफ्टेड डिजाइन और बारीक कढ़ाई होती है। कई जूतियों पर रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और मिरर वर्क से शानदार डिजाइन बनाए जाते हैं, जो किसी भी पारंपरिक ड्रेस को और आकर्षक बना देते हैं। इसे आप सूट, लहंगा, साड़ी या कुर्ती के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। त्योहारों का मौसम हो, शादी या किसी खास मौके पर पंजाबी जूती पहनने से आपका एथनिक लुक और भी निखर कर सामने आ सकता है। यह पारंपरिक होने के साथ-साथ आज के मॉडर्न फैशन ट्रेंड में भी पूरी तरह फिट बैठती है।
देखिए 5 खूबसूरत विकल्प यहां -
