अगर आप काफी समय से अपने वॉर्डरोब में एक खूबसूरत सफेद सलवार सूट शामिल करने की सोच रही हैं, लेकिन उसे सही तरीके से स्टाइल न कर पाने की उलझन के कारण अब तक यह फैसला टालती आ रही हैं, तो अब चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां पर कुछ साधारण और आसान तरीकों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें अपना कर आप सिंपल से White Salwar Suit में भी आकर्षक लुक पा सकती हैं। सही स्टाइलिंग टिप्स की मदद से एक साधारण सा सफेद सलवार सूट भी बेहद क्लासिक, एलिगेंट और ट्रेंडी लुक दे सकता है। बस जरूरत है सही एक्सेसरीज़, कंट्रास्ट दुपट्टे और उपयुक्त फुटवियर की। ऐसे में यहां बताए जा रहे तरीके आपको बेहतर लुक देने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको सफेद रंग के सलवार सूट के बेहतरीन विकल्प भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती है।
सफेद सलवार सूट को कैसे स्टाइल करें?
सफेद सलवार सूट एक ऐसा आउटफिट है जो सादगी और एलिगेंस का बेहतरीन मेल है। इसे सही तरीके से स्टाइल करके आप ट्रेडिशनल, फेस्टिव या मॉडर्न लुक पा सकती हैं। एथनिक लुक के लिए सफेद सूट सलवार के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चांदी का चोकर, चूड़ियां और छोटी सी बिंदी ट्राई कर सकती हैं। वहीं मॉर्डन लुक के लिए छोटे स्टड्स इयरिंग, स्लीक पेंडेंट और हल्का मेकअप रखें। इसके आलावा आकर्षक और फ्रेश लुक पाने के लिए आप सफेद सूट के साथ रंगीन और प्रिंटेट दुपट्टा भी स्टाइल कर सकती हैं। बेल्ट के साथ दुपट्टा ड्रेप करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इसके अलावा फुटवेयर के लिए आप एम्ब्रॉयडरी वाली जूतियां, कोल्हापुरी चप्पल या हील्स चुन सकती हैं। इससे आपका लुक और निखर कर आएगा। वहीं अगर आप थोड़ा इंडो वेस्टर्न लुक पाना चाहती हैं तो ट्रेडिशनल जूती की जगह स्नीकर्स पहन सकती हैं। यह स्टाइल आपको कूल और अलग लुक दे सकता है।
