Durga Puja 2025: पंडाल दर्शन के लिए पहनें ये खूबसूरत साड़ियां

Durga Puja 2025: आप भी इस मौके पर पंडाल दर्शन के लिए जाने वाली हैं? तो यहां देखिए पारंपरिक साड़ियों के खूबसूरत विकल्प, जो त्योहार पर देंगे आपको एक शानदार और आकर्षक रूप।

Durga Puja 2025: पंडाल दर्शन के लिए पहनें ये खूबसूरत साड़ियां
दुर्गा पूजा 2025 में पंडाल दर्शन के लिए बेहतरीन साड़ियां

Durga Puja 2025: यह त्योहार इस साल 28 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाला है। ऐसे में अगर आप इस बार पंडाल दर्शन के लिए जाने वाली हैं, तो कुछ खास प्रकार की साड़ियां पहन सकती हैं। हम आपके लिए कुछ खूबसूरत विकल्प लेकर आए हैं, जो आपको पारंपरिक और आकर्षक रूप दे सकते हैं। अक्सर पंडाल दर्शन के लिए जाते वक्त क्या पहना जाए, हम यह सोच नहीं पता हैं। अगर आपके साथ ही ऐसा ही होता है, तो आप अभी से इसकी तैयारी कर सकती हैं। यहां आपको पारंपरिक बंगाली साड़ी से लेकर बनारसी और गोरोड़ सिल्क साड़ी तक के विकल्प मिलेंगे, जिन्हें आप इसबार की दुर्गा पूजा में पहन सकती हैं। ये अक्सर वजन में हल्की और आरामदायक होती हैं, जिस वजह से इन्हें ड्रेप करना भी आसान रहता है। वहीं, इन्हें आप पारंपरिक गहनों, सुंदर मेकअप, चूड़ियों और अन्य चीजों के साथ खूबसूरती से स्टाइल भी कर सकती हैं। तो चलिए एकबार इनके विकल्पों पर भी नजर डाल लेते हैं-

अगर आपको नवरात्रि, गरबा और दुर्गा पूजा पर तैयार होने के अन्य टिप्स चाहिए, तो स्टाइल स्ट्रीट आपकी मदद कर सकता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • OISHANI SAREE GHOR Women's Traditional Bengal Cotton Silk Soft Jamdani Saree

    अगर आप एक पारंपरिक बंगाली लुक लेना चाहती हैं, तो यह साड़ी एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। यह साड़ी कॉटन सिल्क से बनी है, जिसे ड्रेप करना भी आपके लिए आरामदायक हो सकता है। इसमें सुंदर जामदानी स्टाइल वाला फ्लोरल पैटर्न मिलता है। इस साड़ी का सुंदर लाल और सफेद रंग इसे सुंदर रूप देता है। यह बंगाली साड़ी 5.5 मीटर की लंबाई में आती है, जिसमें ब्लाउज शामिल नहीं है। इसका पल्लू चौड़े बॉर्डर के साथ आता है, जो बेहद खूबसूरत लगता है। वजन में हल्की होने के कारण इसे ड्रेप करने पर आपको एक लहराता हुआ पल्लू और प्लीट्स मिल सकते हैं। इसमें लाल के अलावा मरून, मिंट ग्रीन, ऑफ व्हाइट, आसमानी, सफेद जैसे कई अन्य रंग भी उपलब्ध हैं।

    यह भी देखें- यह जामदानी साड़ी मोतियों वाले आभूषणों के साथ बेहद खूबसूरत लग सकती है। इसके साथ आप बालों में लाल गुलाब लगा हुआ जूड़ा या चोटी बना सकती हैं और हल्का ग्लोइंग मेकअप कर सकती हैं।

    01
  • Women's Glory Women Silk Embelished Durga Pooja Traditional Bengali Saree

    ब्लाउज को मिलाकर यह साड़ी 6.3 मीटर की लंबाई में आती है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी तरह से ड्रेप कर सकती हैं। इसमें लाल और सफेद रंग का बेहद खूबसूरत मेलजोल मिलता है, जो आपको आकर्षक दिखा सकता है। यह कांजीवरम गरड़ सिल्क से बनी है, जो मुलायम और बेहद चिकना होने के साथ ही पहनने में आरामदायक और हल्का रहता है। इस साड़ी पर सुंदर ज़री और एंब्राइडरी का काम किया गया है, जो इसे बेहद खूबसूरत बनाता है। पैसले पैटर्न वाली इस साड़ी के साथ सॉलिड लाल रंग का ब्लाउज दिया गया है, जिसे आप अपनी पसंद और फिटिंग के मुताबिक सिलवा सकती हैं।

    यह भी देखें- एक सुंदर पारंपरिक रूप के लिए इस दुर्गा पूजा साड़ी को आप मैचिंग चूड़ियों या फिर गोल्डन कंगन, कानों में स्टड्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, इसके साथ आंखों में काजल और गहरी लाल लिपस्टिक सुंदर लग सकती है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • AKHILAM Women's Woven Design Ethnic Motif Georgette Kanjeevaram Saree

    यह साड़ी ऑफ व्हाइट रंग में आती है, जिसमें सुंदर लाल रंग का बॉर्डर दिया गया है। वहीं, इसका ब्लाउज भी लाल रंग का है, जिस पर गोल्डन रंग का आकर्षक ज़री वर्क किया गया है। इसमें सुंदर एथनिक मोतिफ प्रिंट मिलता है और साथ ही इसका वॉवेन डिजाइन देखने में खूबसूरत लगता है। यह पंडाल साड़ी के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है, जो कि 6 यार्ड्स की लंबाई में आती है। इसका पल्लू चौड़े बॉर्डर के साथ आता है, जिसमें बेहतरीन लटकन भी लगे हुए हैं। ज़री बॉर्डर वाली यह साड़ी जॉर्जेट से बनी है, जो कि पहनने में आरामदायक और रख-रखाव में आसान होता है।

    यह भी देखें- इस बनारसी जॉर्जेट सिल्क साड़ी के साथ आप गोल्डन रंग के पारंपरिक गहनें पहन सकती हैं। बालों में गजरा लगा हुए जूड़ा बना सकती हैं और साथ ही अपनी पसंद का मेकअप भी कर सकती हैं।

    03
  • Shiv Textiles Women's Banarasi Silk Saree With Unstitched Blouse

    इस बनारसी सिल्क साड़ी को भी आप Durga Puja के मौके पर पहन सकती हैं और पंडाल दर्शन के लिए भी यह अच्छी रहेगी। यह 5.5 मीटर की लंबाई में आती है और इसके साथ 0.8 मीटर लंबा ब्लाउज का कपड़ा भी दिया गया है। इसका सुंदर गोल्डन रंग वाला ज़री डिजाइन इसे एक सुंदर और आकर्षक रूप देता है। लाल रंग में आने वाली यह साड़ी नवरात्रि के मौके पर पहनने के लिए भी अच्छी हो सकती है। हल्के और मुलायम फैब्रिक से बने होने के कारण ड्रेप करने में आसान होने के साथ ही इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है। इसके साथ मिलने वाला बिना सिला ब्लाउज भी ज़री के काम से सजा हुआ है, जिसे आप अपनी पसंद के स्टाइल से सिलवा सकती हैं।

    यह भी देखें- त्योहार के मौके पर आप साड़ी के साथ गोल्डन रंग के बड़े झुमके और मैचिंग चूड़ियां पहन सकती हैं। इसके साथ खुले और हल्के कर्ल किए बाल खूबसूरत लग सकते हैं और आप नो-मेकअप मेकअप लुक ले सकती हैं।

    04
  • AS Aishwarya Sarees Women's Gorod Silk Saree With Blouse Piece

    प्रीमियम क्वालिटी वाले गरोड़ सिल्क से बनी यह साड़ी मुलायम और आरामदायक ड्रेप के लिए अच्छी हो सकती है। इसमें सुंदर पैटर्न वाला पल्लू मिलता है, जिसमें बॉर्डर पर लटकन भी लगे हुए हैं। इस पूजा साड़ी को आप मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए जाते वक्त पहन सकती हैं। इसका फ्लोरल पैटर्न काफी आकर्षक और सुंदर है। इसका सुंदर ज़री वर्क आपको एक पारंपरिक रूप दे सकता है। इस साड़ी का लाल और सफेद रंग का कॉम्बीनेशन देखने में अच्छा लगता है, और दुर्गा उत्सव में बंगाली तरीके से तैयार होने के लिए भी शानदार है। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पीस भी दिया गया है, जिसपर साड़ी की तरह की ज़री का काम किया गया है।

    यह भी देखें- कानों में झुमकें, हाथों में कंगन और अंगूठी इस साड़ी के साथ आकर्षक लग सकते हैं। आप अपने बालों को खुला छोड़ सकती हैं और साथ ही एक सुंदर बंगाली मेकअप भी कर सकती हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • इस साल दुर्गा पूजा कब से शुरू है?
    Durga Puja 2025 Starting Date की बात करें, तो यह 28 सितंबर से शुरू होने वाली है। यह 2 अक्टूबर तक चलेगी, जिस दौरान आप अलग-अलग पंडाल के दर्शन करने जा सकती हैं।
  • पंडाल दर्शन के लिए किस रंग की साड़ी शुभ होती है?
    इसके लिए लाल, पीला, नारंगी और सफेद रंग की साड़ियां शुभ मानी जाती हैं। आप पारंपरिक लाल और सफेद रंग में आने वाली बंगाली साड़ी भी पहन सकती हैं।
  • दुर्गा पूजा उत्सव के लिए सबसे अच्छी साड़ी कौन सी है?
    यह आपकी व्यक्तिगत पसंद और बजट पर निर्भर करता है। सिल्क, कॉटन और जॉर्जेट जैसे विभिन्न कपड़ों में साड़ियां उपलब्ध हैं।